Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेरियाबरियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीके राय सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    चेरियाबरियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीके राय सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेरियाबरियारपुर ,बेगूसराय :-केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 साल बेमिसाल के तहत देश भर में घूम घूम कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही है। इस कड़ी में पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता अलग अलग जिलों में जा रहे हैं बीबीऔर लोगों के बीच केंद्र सरकार के कामों को गिना रहे हैं।इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बिहार युवा मोर्चा के सह प्रभारी रवि देसाई , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहाँ चेरियाबरियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीके राय सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी सरकार के 9 साल के उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश में चहुमुखी विकास देखने को मिल रहा है जिसका लाभ देश के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन-धन योजना , किसान सम्मान निधि योजना , उज्जवला योजना स्वच्छता योजना,आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से बिहार की जनता लाभान्वित हो रही है ।केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 9 साल में प्रधानमंत्री के द्वारा बेगूसराय में 50 हजार करोड़ का निवेश हुआ है जिससे बेगूसराय सुपर बेमिसाल बन गया है। बेगूसराय रिफाइनरी में लगभग 25 हजार करोड़ का निवेश हुआ है जिससे बिहार सरकार को लगभग 10 हजार करोड़ का टैक्स मिल रहा है मैं बिहार सरकार से निवेदन करूंगा कि इसका 25% हिस्सा बेगूसराय के विकास में खर्च करें। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर कहा कि उनके ताश का महल भरभरा कर गिरना शुरू हो गया हैमौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चाहे सड़क की बात हो या इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। जिनमें शौचालय , सुकन्या योजना , जनधन खाता खुलवाना, जन औषधि केंद्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अटल पेंशन आवास योजना, उज्जवला योजना से संबंधित कई योजनाओं का उन्होंने जिक्र किया।मौके पर भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बिहार युवा मोर्चा के सह प्रभारी रवि देसाई , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने भी संबोधित किया इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं वंदे मातरम के गायन के साथ जयघोष के नारे लगाये गये।कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न खेलों से संबंधित लगभग 40 प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी एवं मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सत्यम कुमार चंद्र ने किया। जबकि कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा जिला मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू कुमार सिंह रहे। मौके पर भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर , कुंदन सिंह , सांसद प्रतिनिधि सह दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनोज भारती अनिल वर्मा, शरद कुमार रामजतन साह , ओमप्रकाश राम रामप्रवेश सहनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम चैम्बर और कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उपाध्यक्ष…..
    Next Article अजब प्रेम की गजब कहानी मर्द मर्द में किया शादी जिससे ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Posts

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.