Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं रहे वालीबॉल के जादूगर प्रवीण कुमार “
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    नहीं रहे वालीबॉल के जादूगर प्रवीण कुमार “

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    बेगूसराय : दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    अखण्ड बिहार के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के असामयिक निधन से सम्पूर्ण खेल जगत् में शोक की लहर दौड़ गई है. यारों के यार दिवंगत प्रवीण कुमार सिंह ने नारेपुर (बछवाड़ा) स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम साँस लिए. वो अपने पीछे पटना जिला में कार्यरत प्रधान शिक्षिका पत्नी सहित हर दिल अजीज एक मात्र सन्तान बीटेक इंजीनियर राकेश रंजन “सोनू” को छोड़कर गए हैं. पिछले दिनों दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब वे अच्छा महसूश कर रहे थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनके असामयिक निधन से वालीबॉल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है., जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में सम्भव प्रतीत नहीं होता है. ग़ौरतलब है कि मुज़फफ़रपुर विश्वविद्यालय से अपना वालीबॉल कैरियर प्रारम्भ कर वो कभी पीछे युङ कर नहीं देखे. वो लगातार मुज़फफ़रपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में करते रहे. इसी दरम्यान धनबाद में एक आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता के क्रम में इनका चयन खेल प्रेमी अधिकारियों के द्वारा सी आई एस एफ, बोकारो टीम के लिए किया गया और तब तक उनका खेल परवान चढ़ चुका था और ब्लॉक के ऊपर से बॉल मारने की कला का लोग मुरीद हो चुके थे. उन्होंने अखण्ड बिहार के कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था. काफ़ी समय तक वो बोकारो में भी विभाग की सेवा नहीं दे पाए और उनका चयन सचिवालय, पटना वालीबॉल टीम में किया गया और उस दौरान कई ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में बिहार का झण्डा बुलंद करने में अपनी महती भूमिका अदा किए, 28 फरवरी 2022 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के प्रशाखा पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर वो वालीबॉल के विकास में दिन – रात लगे रहते थे. इस दुःखद समाचार को सुनकर बङी संख्या में खिलाङी और खेल प्रेमी उनके अन्तिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुँचे. पुलिस निरीक्षक रामविलास चौधरी, सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार चौधरी, सेवानिवृत पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रवेश सिंह और वालीबॉल कोच एवम् कटिहार ज़िला वालीबॉल संघ के अवैतनिक सचिव दिवाकर भारती ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्टीय वालीबॉल प्रशिक्षक और भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के प्रणेता शेखर बोस की ओऱ से दिवंगत प्रवीण कुमार सिंह के चरणों में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर मुज़फफ़रपुर से विशेष रूप से पधारे सेवानिवृत्त एल आई सी अधिकारी और राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जनाब कमल भसीम और राष्ट्रीय वॉलीबॉल निर्णायक करूणेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. बेगूसराय ज़िला वालीबॉल संघ के अवैतनिक सचिव राकेश कुमार, संगठन सचिव राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और एन आई एस वालीबॉल कोच शुभम् कुमार सहित संघ के अधिकारियों ने भी प्रवीण कुमार के निधन को अपनी ब्यक्तिगत क्षति बताया. पूर्व राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी संजीव कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, अंजनी कुमार सहित अन्य लोंगो ने भी नम आँखों से उस महामानव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित हुए. प्रवीण कुमार के समकालीन अंतर्राष्ट्रीय वालीबॉल कोच जयदीप सरकार ने अपने शोक सन्देश में उन्हें अद्वितीय वालीबॉल खिलाड़ी के रूप में नमन किया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीति करना अलग बात व मानवता एक अलग चीज होती है: रबिन्द्रनाथ महतो
    Next Article कल दिनांक 19 जून 2023 दिन सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत महामहिम राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर…..

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.