Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) ने बरौनी रिफाइनरी का किया दौरा
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) ने बरौनी रिफाइनरी का किया दौरा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय ::डॉ एस एस वी रामाकुमार, निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) ने 15 से 17 जून 2023 तक बरौनी रिफाइनरी के दौरे पर है। आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने डॉ मधुसूदन साव, कार्यपालक निदेशक (आरटी), अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), रणधीर कुमार, मुख्य महाप्रबंधक-ईआरपीएल एवं बरौनी रिफाइनरी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ रामाकुमार का स्वागत किया।

    स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश देने हेतु डॉ रामाकुमार के नेतृत्व में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत बरौनी रिफाइनरी के गेस्ट हाउस से की गई । इस रैली में डॉ रामाकुमार को साथ देने के लिए बरौनी रिफाइनरी के अधिकारियों, सीआईएसएफ़, बीटीएमयू और आईओओए के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।

    इसके पश्चात डॉ रामाकुमार के सम्मान में डीसी, सीआईएसएफ़, नवीन कुमार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बरौनी रिफ़ाइनरी के ध्येय ‘हर कदम प्रकृति के संग’ को चरितार्थ करते हुए बरौनी रिफाइनरी इको पार्क में वरिष्ठ अधिकारियों, बीटीएमयू और आईओओए के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ रामाकुमार द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उन्होने बरौनी रिफ़ाइनरी के इको पार्क की सराहना की।

    इसके पश्चात बरौनी रिफाइनरी के प्रशासनिक भवन में डॉ रामाकुमार के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने बरौनी रिफ़ाइनरी टीम की ओर से डॉ रामाकुमार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आईओओए के विनोद कुमार, सचिव और शपीयूष कुमार राय, सीईसी, बीटीएमयू के श्री ए के सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष और श्री संजीव कुमार, अतिरिक्त महासचिव तथा विप्स एवं अन्य प्रतिनिधियों ने डॉ रामाकुमार को सम्मानित किया। रामाकुमार ने बरौनी रिफ़ाइनरी, ईआरपीएल, बरौनी तथा बरौनी मार्केटिंग डिवीज़न के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिए जिसमे उन्होने अनेकों मुद्दों पर चर्चा किए। इस अवसर पर श्री देवराज अर्श, उप महाप्रबंधक (टीएस) एवं नीरज कुमार, मुख्य प्रबन्धक (ईएमएस, सीएसआर) द्वारा बरौनी रिफ़ाइनरी पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। डॉ मधुसूदन साव, कार्यपालक निदेशक (आरटी), अनुसंधान एवं विकास केंद्र ने भी इंडियनऑयल द्वारा विकसित विभिन्न स्वदेशी तकनीकों पर प्रस्तुति दी।

    इसके पश्चात डॉ रामाकुमार ने बरौनी रिफ़ाइनरी में इंडजेट यूनिट, एमएसक्यू कंट्रोल रूम, बीआर-09 परियोजना स्थलों और डीईएफ़ प्लांट आदि का दौरा किया। संध्या को ऑफिसर क्लब में कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होने कहा, “इंडजेट, इंडमैक्स, इंड-कोक जैसी तकनीकों और जैव-समाधानों की मेजबानी के साथ, बरौनी रिफाइनरी इंडियनऑयल आरएंडडी द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीकों को क्रियान्वयन करने का नया केंद्र है।” भारत में रिफाइनरियों के भविष्य पर उन्होने कहा, “हमारे देश में आने वाले दशकों में पारंपरिक ईंधन की मांग में वृद्धि होने वाली है। यह इंडियनऑयल द्वारा हमारी रिफाइनरियों के विस्तार को बल प्रदान करता है। साथ ही भविष्य में रिफाइनरियों के सतत विकास हेतु इंडियनऑयल रिफाइनरियों के पेट्रोकेमिकल एकीकरण में भी निवेश कर रहा है।“

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी थाना क्षेत्र के करौली गांव में अगलगी की सूचना। जानकारी के अनुसार एक बच्चे भी जलने कि बात सामने आ रहे।अगलगी घटना में प्रवीण कुमार जल गया जिसमें घटना स्थल पर ही मौत हो गया।
    Next Article सोशल मीडिया पर वायरल नाबालिक लडको द्वारा मस्जिद में झाडू ना देने पर तालिबानी फरमान, जांच में पाई गई घटना गलत

    Related Posts

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.