Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  इंदौर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में पुलिस उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को हटाया
    Headlines

     इंदौर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में पुलिस उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     इंदौर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में पुलिस उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को हटाया

    भोपाल, इंदौर. एमपी के इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को हटा दिया है. उन्हें सेनानी, आरएपीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है. वहीं, पलासिया थाने के टीआई संजय बैस को लाइन अटैच किया जाएगा.

     

     

     

    गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी. वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने के जो भी दोषी अधिकारी होंगे, वे नहीं बचेंगे. नशाखोरी का विरोध और कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर इंदौर के पलासिया चौराहे पर रास्ता रोककर बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे.इनकी मांग झूठी एफआईआर न करने और ऐसा कराने वालों पर कार्रवाई करने की थी. इसको लेकर वे पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को ज्ञापन देना चाहते थे. आयुक्त को बुलाने की जिद की और नारेबाजी करते हुए चौराहे पर आए गए. इसके बाद कई कार्यकर्ता और वहां एकत्र हो गए. जोन-3 के डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने सुलझाने का प्रयास भी किया पर बात नहीं बनी और झूमाझटकी हो गई. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज कर दिया.

     

     

     

    पार्टी नेताओं ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी, सीएम ने इंदौर के नेताओं से बातचीत की और डीसीपी के खिलाफ नेताओं के आक्रोश को देखते हुए भदौरिया को हटाने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया.उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है. वे कुछ मांगों को लेकर आंदोलन का प्रयास कर रहे थे. बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के जो भी दोषी अधिकारी होंगे, वे नहीं बचेंगे. गृह मंत्री ने कहा कि मामले पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी से सभी पहलुओं पर जांच कराई जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर : पानी की बर्बादी को रोकने हेतु चलाया घर घर अभियान
    Next Article महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धर्मांतरण की दी धमकी, 2 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.