Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व0 शंकर दास की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    स्व0 शंकर दास की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगुसराय से दयानंद कश्यप

    बेगुसराय; प्रखंड के नीमाचांदपुरा निवासी स्व० शंकर दास के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर पंथ संत महासम्मेलन सह विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बखरी, बेगुसराय के महंथ बिहारी दास ने किया। उद्घाटन लक्ष्मीपुर बगीचा, रोसड़ा, समस्तीपुर के पीठाधीश आचार्य महंथ दीपनारायण दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तथा संबोधित करते हुए कहा कि ” बहुत पुण्य के संचय के बाद संत पुत्र का जन्म होता है। शंकर दास साधारण व्यक्ति थे, लेकिन आचार्य महंथ धर्म दास के पिता होने के कारण सम्पूर्ण हिन्दुस्तान में चर्चित हो ग‌ए ।” मुख्य अतिथि महादेव मठ, रोसड़ा, समस्तीपुर के आचार्य महंथ सुरेश दास ने कहा कि ” पुत्रवती वहीं होती है जिसका पुत्र संत होता है” । मुख्य वक्ता कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, विशिष्ट अतिथिगण महंथ पीताम्बर दास, महंथ सुनील शास्त्री, महंथ श्याम सुंदर शास्त्री, महंथ त्यागी बाबा, महंथ विनय दास, महंथ जीतेन्द्र दास, महंथ महेंद्र दास, महंथ मालिक दास, श्री मति पूनम आजाद सहित दर्जनों संतों महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने अपने पिता स्व० शंकर दास जी के श्रद्धांजलि के अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागताध्यक्ष संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा० सुधीर पासवान ने सभी अतिथियों तथा श्रोताओं का भरपूर स्वागत किया। महंथ धर्म दास साहब के भाईयों गरीब दास पासवान,रामजीवन पासवान,संतसरोवर पासवान सहित सम्पूर्ण ग्रामीणों ने सभी अतिथियों तथा श्रोताओं को स्वादिष्ट पूर्ण भंडारा करवाकर विदा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पेयजल पाइपलाइन मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया है
    Next Article कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोग खोज अभियान हेतु स्वास्थ्य कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.