Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजिंग एयरपोर्ट पर लियोनेल मेसी को पुलिस ने पकड़ा, सामने आई ये बड़ी वजह
    Breaking News Headlines

    बीजिंग एयरपोर्ट पर लियोनेल मेसी को पुलिस ने पकड़ा, सामने आई ये बड़ी वजह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बीजिंग एयरपोर्ट पर लियोनेल मेसी को पुलिस ने पकड़ा, सामने आई ये बड़ी वजह
    बीजिंग:  अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीन में बीजिंग हवाई अड्डे पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। वीडियो में मेसी चीनी पुलिसकर्मियों से घिरे नजर आ रहे हैं। दरअसल, अर्जेंटीना को बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। मौजूदा फीफा विश्व कप चैम्पियन अर्जेंटीना अपने प्रदर्शन से चीन के फैंस का दिल जीतने की कोशिश करेगी। यह घटना 10 जून की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    कप्तान लियोनेल मेसी को चीनी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कारण अर्जेंटीना की दोस्ताना तैयारी में मामूली दिक्कत का सामना करना पड़ा है। बीजिंग पहुंचने पर 35 साल के लियोनल मेसी को पुलिस ने हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया।

     

     

    क्या थी वजह?
    बताया जा रहा है कि ऐसा मेसी के पासपोर्ट की वजह से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियोनल मेसी के पास अर्जेंटीना और स्पेनिश दोनों देशों के पासपोर्ट हैं। लेकिन मेसी अर्जेंटीना के पासपोर्ट के बजाय स्पेनिश पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे थे और उनके स्पेनिश पासपोर्ट पर चीन का वीजा नहीं था। इस वजह से एयरपोर्ट पर चीन की बॉर्डर पुलिस ने मेसी को रोक लिया। अर्जेंटीना के पासपोर्ट की बजाय स्पेन का पासपोर्ट लाने के कारण मेसी को कुछ देर एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद समस्या को सुलझा लिया गया। उन्हें एंट्री वीजा दिया गया इसके बाद मेसी एयरपोर्ट से बाहर निकल पाए। बता दें कि स्पेन के पासपोर्ट पर चीन में वीजा-फ्री एंट्री नहीं है।

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में लियोनेल मेसी और चीनी हवाई अड्डे पर मौजूद गार्डों के बीच भाषा के कारण भी दिक्कत हुई, जो जल्द ही सुलझ गई थी। चीन में लियोनेल मेसी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एयरपोर्ट से निकलते वक्त मेसी का उनके फैंस ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट और जिस होटल में लियोनेल मेसी के ठहरने का इंतजाम था, वहां भी सैकड़ों फैंस उनके इंतजार में खड़े दिखे। यह चीन में मेसी का सातवां दौरा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदस बार भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं तरुण खन्ना अब करेंगे देवराज इंद्र का रोल
    Next Article रोजगार मेला : 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.