नावकोठी,बेगूसराय/संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डमरु चौक पहसारा में न्याय रथ के मालिक और भाजपा के नेता सुधीर सिंह के दरवाजे पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थी सीधे संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज भारती ने की जबकि मंच संचालन शरद कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की निकम्मी सरकार के मुखिया नीतीश कुमार केंद्र के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिलने वाली डेढ़ लाख आवास नहीं लिया।जिसमें 50 हजार आवास बेगूसराय का था।इतने परिवार घर लेने से वंचित रह गए।केंद्र में फिर से मोदी सरकार और बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो एक भी परिवार बिना घर का नहीं रहेगा। नीतीश के हटने के बाद एक भी परिवार बिना शौचालय का नहीं रहेगा। उन्होंने महिला लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आपको प्रधानमंत्री आवास मिला या नहीं लाभार्थियों से हाथ उठाकर हां या ना में जवाब लिया।मंत्री ने कोरोनावायरस की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर देश में लोगों को मरने से बचाया। दुनिया के दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजकर देश का मान बढ़ाया। जीविका दीदी को आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य में अगली सरकार भाजपा के बनने के बाद ₹10000 मानदेय दिया जाएगा।कोरोना काल में दुनिया में भूख से करोड़ों लोगों की मौत हुई थी,लेकिन भारत में मोदी ने मुफ्त में खाद्यान्न वितरण कर किसी को भी मरने नहीं दिया। केंद्र प्रायोजित योजना की जानकारी लाभार्थी के साथ सीधे संवाद के रूप में दी।लाभार्थी संवाद समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे संवाद करने की बात कही। केंद्र की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।वही 2024 में फिर अजय बहुमत से मोदी को जिताने का संकल्प दिलवाया।इसके पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।प्रबुद्ध लोगों,अतिथियों व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व फूल माला से सम्मानित किया गया।बैठक को विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, रौनक कुमार, जिला महामंत्री कुंदन भारती,रामप्रवेश साहनी, भाजपा के यशस्वी नेता पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार,मुखिया निभा देवी, पंसस अनीता झा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सैनी,प्रोफेसर विभाकर सिंह,प्रोफेसर भगवान सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कन्हैया कुमार,शिवेश रंजन आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

