विवेक आनंद
बिन्दापाथर (जामताड़ा) : जामताड़ा- दुमका मुख्य सड़क के बस्ती पालोजोरी मोड़ के समीप तीखा मोड़ पर खून (चितरा) निवासी सिनन्द मरांडी (40 वर्ष) को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी। बताया जाता है एक बारह चक्का माल बाहक द्वारा मोटर साइकिल सवार सिनन्द मरांडी को साईड से रगड़ते हुए भाग निकला। घटना से सिनन्द का दाहिना हाथ टूट गया। बताते चले कि उक्त घटना दिन के 9:30 बजे घटी। घटना के बाद ग्रामीण कालिदास मरांडी ने अम्बुलेंस 108 को फोन किया पर दिन के 11:30 बजे तक, जब अम्बुलेंस नही पहुँचा तो ग्रामीणों द्वारा पीड़ित के घर से संपर्क किया। बाद में घर वालो ने इलाज हेतु सिनन्द मरांडी को चितरा ले गया। घटना से 108 अम्बुलेंस की सेवा पर स्वत: ही सवाल खड़ा हो जाता है। आखिर 3 घंटे तक भी अम्बुलेंस जिला अस्पताल से महज 15 किमी दूरी तक कैसे नही पहुची?