वीरपुर, बेगुसराय:शनिवार को प्रखंड कार्यालय वीरपुर में बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पर्यवेक्षक, स्वच्छाग्राही, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक मौजूद थे। इस अवसर पर बीडीओ द्वारा लंबित कार्य रेट्रोफिटिंग, एक्शन प्लान समेत अन्य मुद्दों पर समीक्षा की गई। बीडीओ ने लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश कर्मियों को दिया।

