Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर जनजातीय जागृति मंच ने दी श्रद्धांजलि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर जनजातीय जागृति मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 123 वीं शहादत दिवस के मौके पर आज दिनांक 9 जून 2023 , दिन- शुक्रवार को पूर्वाहन 10:00 बजे से जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित सामुदायिक केंद्र प्रांगण में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जनजातीय जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रबंधक पद पर कार्यरत निकिता टोप्पो, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारी सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र – चंद्रशेखर मुर्मू , समाजसेवी- दशमत सोरेन, परशुराम सामत, समाजसेवी -शंभू मुखी डूंगरी, राकेश उरांव, उपेंद्र बानरा, रवि संवैया, अनूप कुमार टोप्पो, प्रदीप साल , हरे कृष्ण कालिंदी, लक्ष्मी मुंडा , रूबी बासा, नंदलाल पातर , की मौजूदगी ने आदिवासी परंपरा के अनुरूप अनुष्ठान पूर्वक कार्यक्रम का शुरुआत हुआ ।

     

     

     

    कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आदिवासी परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर आदिवासी परंपरा के अनुरूप पूजा किया गया इसके बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। मौके पर मौजूदा वक्ताओं भगवान बिरसा मुंडा के सहादत एवं जीवनी पर प्रकाश डाला ।

     

     

     

    भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा दिखाए गए अच्छाई के मार्ग पर ही चलकर आदिवासी समाज का उन्नति संभव है। जिसकी आज बहुत जरूरत है हमें उनके आदर्शों को याद रखना चाहिए एवं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लेने का दिन है। इसके उपरांत बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय बच्चों ने भाग लेते हुए भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित चित्र उकेरे। तदुपरांत भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में चित्रांकन प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों के नाम – ग्रुप ‘ए’ बालिका वर्ग :
    प्रथम – लक्ष्मी लुगुन
    द्वितीय- बर्षा कश्यप
    तृतीय – तनीषा शामत

    ग्रुप ‘ए ‘ बालक वर्ग :

    प्रथम – अर्जुन सामत
    द्वितीय – सौरभ मुंडा
    तृतीय – विक्रांत मुंडा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता जन जातीय जागृति मंच के अध्यक्ष – देवराज मुंडा ने किया।
    कार्यक्रम का संचालन – रोशन कुमार नाग ने किया।
    धन्यवाद ज्ञापन- आजंक्या
    बिरूआ ने दिया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में बृज देवगन , सोमनाथ हेमरम , धनंजय सोरेन, सिम्मी कश्यप, अनीता सामत, गीता सांण्डील, पूजा नाग, भारती नाग, बुधराम नाग, रश्मि रेखा चटओम्बआ के अलावा काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष और बच्चों ने शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरती आबा बिरसा मुंडा को युवा कांग्रेस ने साकची में दी श्रद्धांजलि
    Next Article सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मणिपुर में लगातार इंटरनेट बैन का मामला, एससी ने कहा, हाईकोर्ट जाएं

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.