Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 15 जून को प्रखंडों में महागठबंधन का धरना-प्रदर्शन, सफल बनाने की बनी रणनीति
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 15 जून को प्रखंडों में महागठबंधन का धरना-प्रदर्शन, सफल बनाने की बनी रणनीति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगूसराय :जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, संविधान-लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, आवास और खाद्य योजना को समाप्त करने की साजिश, किसानों की आय दोगुनी करने की झूठी घोषणा व उन्माद-उत्पात की राजनीति के खिलाफ 15 जून को महागठबंधन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर 7 जून को महागठबंधन की बैठक होटल नीलकमल में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक भाकपा के जिला सचिव कामरेड अवधेश राय ने की। बैठक में महागठबंधन की मजबूती को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने और आने वाले दिनों में आंदोलन को मूर्त रूप देने को लेकर बैठक में पूर्व विधायक अवधेश राय को महागठबंधन का कोआर्डिनेटर बनाया गया। इस क्रम में प्रखंड और पंचायत स्तर पर महागठबंधन को सशक्त करने का निर्णय लेते हुए पंचायत स्तर पर कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। 15 जून को धरना- प्रदर्शन के बहाने महागठबंधन अपनी शक्ति का इजहार व एकजुटता का परिचय देना चाहती है। इस कारण इसे सफल बनाने को लेकर महागठबंधन के सभी दल अपनी ताकत को प्रदर्शित करेंगे।बैठक में राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, भाकपा माले के चन्द्रदेव वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह, सीपीएम के सुरेश यादव, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष मौजूद थे। सभी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंकने पर बल दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलिंगानुपात समायोजन को लेकर एसडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक
    Next Article घर के बाहर खड़े बाइक गायब, मामला

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.