Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट और हंगामा, गोलीबारी ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट और हंगामा, गोलीबारी ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट और हंगामा, गोलीबारी ।

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय ,बिहार:बेगूसराय में एक बार फिर मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट और हंगामा शुरू हो गया और गोलीबारी की घटना हो गई। यह मारपीट नगर थाना के कुछ ही दूरी पर हो रही थी। वही मारपीट देख कर मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची तो पुलिस और मारपीट कर रहे एक पक्ष के साथ भी झड़प हो गई। इस मामले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से कई लोग भी घायल हो गए हैं।
    इस घटना के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मारपीट देख पुलिस माहौल को शांत कराने के लिए भी लाठियां बरसाना शुरू कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के समीप की है। बताया जा रहा है कि सिहमा के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता संजीव सिंह के भाई और मकान मालिक के बीच किसी बात को लेकर बात विवाद शुरू हो गया।
    विवाद शुरू होते ही दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गया। देखते ही देखते मकान मालिक और किराएदार में जमकर मारपीट हो गया। वही मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। फायरिंग होते ही उस जगह भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वही मारपीट देख स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस जब समझाने का कोशिश किया तो पुलिस से भी एक पक्ष के लोग भिड़ गए। इतना देखते ही पुलिस भी लाठियां बरसाना शुरू कर दी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस और एक पक्ष के बीच मारपीट हो रही है।पूर्व मुखिया संजीव सिंह का कहना है कि जमीन यह मेरा है और वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं। जबरन यह जमीन हटाना चाहता है। वही मकान मालिक फुलेना सिंह का कहना कि पुश्तैनी मेरा जमीन है और इसको किराया के रूप में दिए थे। उसके बाद से ही यह जमीन पर डटे हुए हैं और हटना नहीं चाह रहा है और जबरन यह जमीन को कब्जा कर रखा है। इसी सिलसिले में आज मकान मालिक और किराएदार में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमसा में आग लगने से 36 घर जलकर राख
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो पूर्वी सिंहभूम जिला को आकांक्षी जिलों में प्रथम स्थान आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.