दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
तेघड़ा, बेगूसराय:उत्तर तेघड़ा के पिपरा दो दराज पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में 6 मई मंगलवार को त्रिकुटी महायज्ञ को लेकर समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित सैकड़ों कन्याएं शामिल थी। कलश यात्रा पूजन स्थल पिपरा जगदंबा स्थान परिसर से पूरे पिपरा गांव का भ्रमण करते हुए कलश में गंगा की पवित्र जल्द के के साथ विभिन्न टोली मोहल्ले से होते हुए पुनः पूजा स्थल पहुंची। इस दौरान रास्ते में लोग भक्ति धुन पर झूम रहे थे। लोग जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वही यज्ञ स्थल पर पूजा पंडाल को बड़े ही सुंदर व आकर्षक ढंग से सजाया है। यह त्रिकुटी यज्ञ का आयोजन गांव के सभी लोगों की आपसी सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा के पश्चात पूर्व प्रखंड प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, मुखिया नीरज प्रभाकर एवं संजय महतो ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया । पंडित और आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच त्रिकुटी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। विद्वान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान संजय पासवान को संकल्प दिलाकर विधिवत महायज्ञ की शुभारंभ की पूजा अर्चना कराई और उसके बाद यज्ञ आरंभ किया गया। यज्ञशाला में हवन कुंड का निर्माण कर उसमें मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात हवन शुरू हुआ। पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी एवं मुखिया नीरज प्रभाकर ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द बना रहता है और लोगों में अपने धर्म के प्रति लगाव भी बढ़ता है। मौके पर बबलू पासवान, ग्रामीण चिकित्सक रामाशीष पासवान अलावे भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।