Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंसूरचक के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने में बासुकी बाबू का है अतुलनीय योगदान:सांसद
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मंसूरचक के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने में बासुकी बाबू का है अतुलनीय योगदान:सांसद

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लो

    रविशंकर प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
    मंसूरचक,बेगूसराय:मूर्तिकला के क्षेत्र में बिहार प्रसिद्ध मंसूरचक के सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने में शिक्षक स्व. बासुकी बाबू का अतुलनीय योगदान रहा है।मंसूरचक के विकास हेतु उनके सपने और संकल्पों को हमसब मिलकर पूरा करेंगें, यही बासुकी बाबू के प्रति हमलोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये बातें राज्यसभा के माननीय सांसद प्रो. डॉ. राकेश सिन्हा ने बेगूसराय ज़िले के उच्च विद्यालय मंसूरचक एवं बागवाड़ा के शिक्षक रहे स्मृतिशेष बासुकीनाथ सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर बछवाड़ा विकास मंच द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए सोमवार की संध्या कही।प्रखंड क्षेत्र के नरनारायण सिन्हा उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने कहा की बासुकी बाबू जैसे विरल व्यक्तित्व सदियों में पैदा होते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष सह सेवानिवृत शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ भरोसा सिंह ने एवं संचालन सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने किया। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन का सांसद राकेश सिन्हा, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश राय, पूर्व डी. एस. पी. सुनील कुमार, भाजपा नेता बलराम सिंह, एस. एन. एन. आर. कॉलेज चमथा के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर, भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज, गोविंदपुर दो के मुखिया राममूर्ति चौधरी, प्रभाकर कुमार राय आदि ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर एक सौ एक शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को “बासुकी बाबू शिक्षारत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने बासुकी बाबू की स्मृति में सांसद से उच्च विद्यालय मंसूरचक परिसर में रंगमंच की माँग रखी जिसे पुरा करने का आश्वासन सांसद ने दिया।सम्मानित होने वालों में हरेंद्र चौधरी,शांति सिंह,शैलेन्द्र ईश्वर, रामकुमार ईश्वर, चंद्रशेखर चौधरी, महादेव चौधरी, सुरेंद्र ईश्वर,पूनम कुमारी, चित्रलेखा देवी,रामबिलास दास, उदय शंकर सिन्हा,राकेश ईश्वर, प्रो सत्यसंध भारद्वाज, प्रो पी के झा प्रेम, संजय कुमार, राजगीर साहू, धर्मेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, सुमन ईश्वर, शत्रुघ्न राय, भीम कुमार, ऐनुल अंसारी, राम अहलाद सहित एक सौ शिक्षक थे। मौके पर बछवाड़ा विकास मंच के अध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी,पूर्व मुखिया डॉ.शुभकान्त ईश्वर, राकेश कुमार महंथ,भाजपा बछवाड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, राजू कुमार राजा, संजय प्रकाश शर्मा, राजदेव पासवान, राजीव कुमार, संजय कृष्ण बाबा, अमरेश शिशिर, धीरज उपाध्याय, मनोहर सिंह, पंकज पाराशर, बबलू आनंद, पप्पू साह आदि थे।पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला को झांसा देकर ठगी एवं यौनशोषण ‌करने का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article भव्य कलश शोभायात्रा के साथ पिपरा गांव में त्रिकुटी महायज्ञ शुरू

    Related Posts

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    May 18, 2025

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    May 18, 2025

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.