गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
नावकोठी,बेगूसराय:
प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निपटारे के लिए शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में आज एक मामला दर्ज हुआ जिसमें मोहन महतो बनाम जयंती महतो ग्राम पहसारा पूर्वी का मामला आया।वहीं एक मामला का निष्पादन न्यायालय में मामला लंबित होने के आधार पर किया गया।जिसमें जयप्रकाश नारायण सिंह बनाम अवध किशोर सिंह नावकोठी का मामला है।एक मामला और एक का निष्पादन किया गया।अब जनता दरबार में 19 मामला लंबित रह गया है।पुराने लंबित मामलों की आज सुनवाई की गई जिसमें माला देवी बनाम राजेश झा पहसारा, चुल्हाय महतो बनाम अजीत सिंह हसनपुर बागर,अख्तर मियां बनाम पांचू मियां वृन्दावन,सुरेश सहनी बनाम विजो साह इस्फा और बिजुलिया देवी बनाम जयजयराम शर्मा नावकोठी आदि का मामला शामिल हैं।इस दौरान अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव, थानाध्यक्ष परशुराम सिंह,एस आई अशोक कुमार, राजस्व कर्मचारी शंभु पासवान,अरूण कुमार,पुलिस बल के जवान और फरियादी मौजूद थे।