Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएसके (आईपीएल) की शानदार व रोमांचक जीत पर खुशियों का इजहार केक काट करते माही के प्रशंसक
    बिहार बेगूसराय

    सीएसके (आईपीएल) की शानदार व रोमांचक जीत पर खुशियों का इजहार केक काट करते माही के प्रशंसक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघड़ा बेगूसराय :नगर परिषद बरौनी अंतर्गत कॉलेज रोड स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर पर क्रिकेट के प्रेमी एवं महेंद्र सिंह धोनी के क्रेजी फैंस ने सीएसके (आईपीएल) की शानदार व रोमांचक जीत पर खुशियों का इजहार केक काट कर किया. जहां माही के प्रशंसकों ने एक दूसरे को केक खिलाकर जमकर आतिशबाजियां मनाई और हाथों में धोनी के बड़े बड़े तस्वीर लेकर सस्वर सबों ने लव यू माही की बोल से मानिए समां ही बांध दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चन्नेई सुपर किंग्स ने आईपीएल का 5वां खिताब अपने नाम कर लिया. इसी के मद्देनजर सीएसके के प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह उनके फैन अनोखे अंदाज में जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी को लेकर बरौनी निवासी सह सचिन एवं एमएस धोनी के क्रेजी प्रशंसक फुलवड़िया गोपी स्थान निवासी करण धोनी ने व्यापक तौर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रसन्नता जताया है. क्रिकेट जगत में सचिन और माही के इस क्रेजी प्रशंसक करण धोनी ने बताया कि खेल में भ्रातृभाव अथवा जीवन के श्रेष्ठ गुणों का आभास क्रिकेट के मैदान में पाया जाता है. मैं इन दो खिलाड़ियों के कृति के प्रति सर्वदा पल्लवित, पुष्पित, भावविभोर और गौरवान्वित होता रहा हूं. मैंने अपनी पुत्री का नाम माही धोनी रखा है जबकि पुत्र का नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रखा है जो मेरे लिए गर्व का विषय है. वहीं आम लोगों ने भी इस क्रेजी फैंस को अनूठा संज्ञा से नवाजा है. इस मौके पर सेंथो धोनी, राज कुमार, अनुज पोद्दार, बंटी बंसल, कसक कुमारी, सिमरन कुमारी आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण बचाने हेतु पेड़ लगाने का संकल्प
    Next Article नशेड़ी युवक को हंगामा करते पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का विशेष पहल

    November 9, 2026

    सब्सिडी का बीज नहीं मिला, बाजार से महंगा खरीद रहे किसान

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.