Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Sakshi Murder: कोर्ट ने आरोपी साहिल खान की पुलिस रिमांड बढ़ाई
    Breaking News Headlines अपराध

    Sakshi Murder: कोर्ट ने आरोपी साहिल खान की पुलिस रिमांड बढ़ाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. शाहबाद डेरी इलाके में हुए दिल दहला देने वाली साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ा दी गई है.

    दिल्ली पुलिस ने आज गुरुवार आरोपी साहिल खान को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी की पुलिस हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई.

     

     

    दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था.

    उत्तरी बाहरी जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने कहा कि मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं.

     

    हमने साहिल को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया और उसकी रिमांड बढ़ा दी गई, क्योंकि हमें जांच में कुछ और सबूत जुटाने हैं. इसलिए, हमें 3 दिन की पुलिस हिरासत दी गई. रिमांड में पूछताछ के दौरान साहिल पुलिस को गुमराह कर रहा है. वह बयान बदल रहा है. साक्षी की हत्या से बचने के लिए तरह तरह के हत्कंडे अपना रहा है पुलिस को बातो में उलझा रहा है

     

    बुलंदशहर जाने से पहले साहिल रिठाला गया और वहां हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार छिपाया और बुआ के घर जाकर छिप गया था. आरोपी ने इस निर्मम हत्या को क्यों अंजाम दिया. अब तक दिल्ली पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है.

    उल्लेखनीय है कि साहिल पर आरोप है कि शाहबाद डेरी इलाके में उसने पहले 16 साल की किशोरी साक्षी को चाकू से गोदा और फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला.

    पुलिस ने आरोपी का मोबाइल बरामद कर लिया है और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) व व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट खंगालनी शुरू कर दी है. साहिल के मोबाइल से कुछ अहम जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपित के दोस्तों और साक्षी की सहेलियों से पूछताछ कर उनके मोबाइल के चैट की पड़ताल कर रही है.

     

    जिस चाकू से साक्षी की निर्मम हत्या की गई थी, उस हथियार की बरामदगी में पुलिस को मुश्किल हो रही है. बार-बार पूछताछ के बाद भी साहिल ने अभी तक पुलिस को यह नहीं बताया है कि उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू कहां छिपाया है. पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. चाकू की तलाश में पुलिस कई जगह जा चुकी है, लेकिन चाकू अभी तक नहीं मिला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौनी रॉय ने सेफ्रॉन कलर की बिकिनी में अपना कर्वी फिगर किया फ्लॉन्ट
    Next Article रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेगें पीएम मोदी, दिसम्बर या जनवरी में होगा भव्य कार्यक्रम

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.