Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर तथा सरायकेला में एक साथ अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर तथा सरायकेला में एक साथ अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना अंतर्गत खखड़ी पाड़ा में सरकारी जमीन पर बसे अवैध अतिक्रमण से क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया कुल 16 कच्चे व पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके

    खखड़ी पाड़ा स्थित सरकारी जमीन खाता संख्या 239 और प्लॉट संख्या 805 स्थित सरकारी जमीन पर बने भावनाओं के मालिकों के विरुद्ध केस चल रहा था जहां इस आलोक में आज कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में बने कच्चे व पक्के कुल 16 मकानों को ध्वस्त कर पूरे जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल कार्यालय के निर्देश पर चार दंडाधिकारियो की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी,कारवाई के संबंध में जानकारी देते हुए अंचल निरीक्षक हिम्मत लाल महतो ने कहा कि इस कार्रवाई से ऐसे लोगों को सीख लेने की जरूरत है जो दलाल के चक्कर में पड़कर सरकारी जमीन पर घर बनाते हैं और अंततः खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है
    हिम्मत लाल महतो अंचल निरीक्षक
    सरायकेला

    गरजा गम्हरिया अंचल कार्यालय का बुलडोजर

    मंगलम सिटी के मुख्य गेट और बाउंड्री वाल को किया ध्वस्त

    सोसायटी वासियों के विरोध के बाद रुका अभियान, आगे की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

    गुरुवार को सरायकेला- खरसावां जिला की गम्हरिया अंचल प्रशासन लाव- लश्कर के साथ टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित मंगलम सिटी द्वारा अनाबाद बिहार सरकार अब झारखंड सरकार के करीब 2.03 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची.

    इस अभियान का नेतृत्व सीआई मनोज कुमार कर रहे थे. उन्हें सहयोग करने थाना प्रभारी राजन कुमार भी पूरी मुश्तैदी से अपने जांबाज ऑफिसरों, महिला व पुरुष जवानों के साथ डटे रहे. पूरे जोर- शोर से अंचल के बुल्डोजर ने अपना काम शुरू किया. सबसे पहले बुलडोजर ने मंगलम सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार को ढाया उसके बाद दाएं तरफ के बाउंड्री वॉल को ढाहने के बाद जैसे ही बायीं ओर का रुख बुलडोजर ने किया, सोसायटी वासियों का विरोध शुरू हो गया.

    विरोध को देखते हुए तत्काल अभियान को रोक दिया गया. बता दें कि इस अभियान के तहत कुल 2.03 एकड़ भू-भाग को अतिक्रमण मुक्त कराना था, मगर महज 1.5 एकड़ ही जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस अभियान का केंद्र बिंदु मंगलम सिटी का कार्यालय था, मगर अचानक से ही अभियान को रोक दिया गया. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आगे यह अभियान जारी होता है, या सब कुछ मैनेज हो जाता है.

    बता दें कि मंगलम डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स मशहूर बिल्डर सौरभ अग्रवाल द्वारा डेवलप किया गया एक हाई प्रोफाइल सोसाइटी है. जिसमें सैकड़ों आवासीय परिसर हैं, जिसमें क्षेत्र के रईस लोगों का आशियाना है. बिल्डर द्वारा फर्जी तरीके से सरकारी तालाब का अतिक्रमण कर लिया गया और उसे ऊंचे दामों में बेच दिया गया है. पूरी कार्रवाई के दौरान बिल्डर नदारद रहे. सोसाइटी के लोग गुहार लगाते रहे जिसके बाद प्रशासन ने अभियान रोक दिया.

    मनोज कुमार (सीआई- गम्हरिया)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम…..
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के परिसदन, जामताड़ा आगमन पर उपायुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने किया स्वागत

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.