Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान विवाद: सचिन पायलट जल्द कर सकते हैं नई रणनीति का खुलासा
    Headlines

    राजस्थान विवाद: सचिन पायलट जल्द कर सकते हैं नई रणनीति का खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान विवाद: सचिन पायलट जल्द कर सकते हैं नई रणनीति का खुलासा
    जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रही राजनीतिक जंग का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. कांग्रेस हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हाल ही में हुई उच्च स्तरीय सुलह बैठक में भी ‘सुलह’ का कोई फार्मूला नहीं बन पाया है. सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट कांग्रेस हाईकमान के आश्वासन से खुश नहीं हैं. पायलट के अल्टीमेटम की समय सीमा आज खत्म हो रही है. सचिन अभी भी अपने आंदोलन के अल्टीमेटम पर कायम हैं. सचिन पायलट अगले कुछ दिन में अपनी अगली रणनीति का खुलासा कर सकते हैं.

     

     

     

    पार्टी सूत्रों के अुनसार हाईकमान ने गहलोत पायलट को राहुल गांधी के विदेश से लौटने और किसी फार्मूला के बनने तक सीज फायर के लिए कहा है. लेकिन पार्टी हाईकमान ने दोनों को अभी तक कोई संकेत नहीं दिया कि सुलह का फार्मूला क्या होगा? बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सचिन पायलट को स्वीकार करने को तैयार नहीं है. राहुल गांधी ने विदेश जाने से पहले गहलोत पायलट दोनों से अलग अलग दो घंटे मुलाकात की.

     

     

     

    राहुल गांधी ने सिर्फ दोनों को सुना लेकिन दोनों के साथ संयुक्त बैठक नहीं की. पायलट ने राहुल के सामने 2020 में हुए विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी के सुझाव का मुद्दा उठाया. पायलट ने गहलोत गुट की ओर से पिछले साल सितंबर में की गई बगावत के बाद तीन मंत्रियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं करने का भी मुद्दा उठाया. इसके साथ ही अपनी तीन मांगों के बारे में भी राहुल गांधी को बताया. दूसरी तरफ गहलोत ने राहुल गांधी से कहा कि चुनाव तक विवाद खड़े न हो शांति बने रहे तभी चुनाव जीतेंगे.

     

     

    सचिन पायलट आज टोंक जाएंगे. फिलहाल पायलट अपनी तीनों मांगों के समाधान के अल्टीमेटम पर कायम हैं. पायलट की इन तीन मांगों में राजस्थान में पेपर लीक केस से प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने, राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर करने और पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के भ्रष्टाचार की जांच की मांग शामिल है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से दावा किया गया था कि दोनों के बीच सुलह का फॉर्मूला निकाल लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 जून से पंजाब-हरियाणा सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में होगी झमाझम बारिश
    Next Article मणिपुर हिंसा: मीराबाई चानू समेत 11 खेल दिग्गजों ने गृहमंत्री को दी पदक वापसी की चेतावनी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.