Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की, कहा- गंभीर आरोप, कर सकते हैं केस प्रभावित
    Breaking News Headlines

    मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की, कहा- गंभीर आरोप, कर सकते हैं केस प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की, कहा- गंभीर आरोप, कर सकते हैं केस प्रभावित
    नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि हम आपको जमानत नहीं दे सकते. आप केस को प्रभावित कर सकते हैं. सिसोदिया दिल्ली आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

    दिल्ली शराब घोटाला की जांच कर रही सीबीआई ने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया. जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की. बेंच ने सिसोदिया को यह कहते हुए राहत देने से इंकार कर दिया कि उनके खिलाफ आरोप बहुत गंभीर प्रकृति के हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि सिसोदिया प्रभावशाली व्यक्ति हैं. उनके जमानत पर रिहा होने पर गवाहों को प्रभावित किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

     

     

     

    क्या है दिल्ली आबकारी नीति मामला?

    दिल्ली सरकार ने 2021 में दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 तैयार किया था और लागू किया था. उस वक्त मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होने के साथ ही दिल्ली के आबकारी मंत्री भी थे. नई आबकारी नीति के लागू होने पर आरोप लगे कि अपने चहते कारोबारियों को गलत तरीके से शराब बेचने के लाइसेंस दिए थे. इसके बदले रिश्वत ली गई थी. मामले के तूल पकडऩे के बाद दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस ले लिया था और पुरानी नीति लागू कर दी थी. दिल्ली के उपराज्यपाल ने पत्र लिखकर सीबीआई से मामले की जांच करने को कहा था. इसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज किया और जांच शुरू की.

     

     

     

    मनीष सिसोदिया ने हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट के 31 मार्च के आदेश को चुनौती दी है, जिसने इस मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी थी. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है. ईडी ने सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था. सिसोदिया अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को खराब सेहत के चलते 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाक्षी मर्डर केस: पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने किया ऐलान
    Next Article चाकू मार कर घायल करने के आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.