Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल 2023 : खत्म हुआ पंजाब का सफर, राजस्थान रॉयल्स की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
    Headlines

    आईपीएल 2023 : खत्म हुआ पंजाब का सफर, राजस्थान रॉयल्स की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल 2023 : खत्म हुआ पंजाब का सफर, राजस्थान रॉयल्स की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
    राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार से पंजाब किंग्स के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। सैम करन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 187 रन बनाए। राजस्थान ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के 14 मैच में 12 पॉइंट रहे। राजस्थान के 14 मैच में 14 पॉइंट हैं लेकिन उसे प्लेऑफ में तभी जगह मिलेगी जब आरसीबी और मुंबई अपने-अपने आखिरी मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।

     

     

     

    बोल्ट ने पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह (दो रन) को आउट कर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलायी। इसके बाद कप्तान शिखर धवन (17) और अथर्व तायडे (19) ने लगातार बाउंड्री लगाकर दूसरे ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ 16 और तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ तीसरे ओवर में 12 रन ठोक दिये। दोनों की 21 गेंद में 36 रन की साझेदारी को सत्र का दूसरा मैच खेल रहे सैनी ने तायडे को आउट कर तोड़ा। इसके बाद जम्पा ने अपनी फिरकी में फंसा कर धवन को पगबाधा किया। अगले ओवर में लियाम लिविंगस्टोन सैनी का दूसरा शिकार बने जिससे पंजाब का स्कोर 50 रन पर चार विकेट हो गया।सातवें ओवर में चौथा विकेट गंवाने के बाद करन, जितेश और शाहरुख की बेखौफ बल्लेबाजी से पंजाब बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जितेश शर्मा ने नौवें ओवर में संदीप के खिलाफ दो छक्का जड़ रन गति को बढ़ाया। उन्होंने 14वें ओवर में सैनी के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद शाहरुख और कुरेन को 16वें से 18वें ओवर तक बड़ा शॉट लगाने में परेशानी हो रही थी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 19वें ओवर में गेंद युजवेंद्र चहल को दी जिसमें पंजाब ने 28 रन बटोरे। शाहरुख ने इसके बाद आखिरी ओवर में बोल्ट के खिलाफ भी छक्का और दो चौके जड़े। टीम ने आखिरी दो ओवर में 46 रन बटोरे।

     

     

     

    इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने 31 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि जितेश ने 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये। शाहरुख ने 23 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये। राजस्थान के लिए नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर लगातात तीसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल ने टीम की पारी संभाल ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी बनाई। फिफ्टी लगाने के बाद पड्डिकल (51) अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। 30 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के मारे। कप्तान संजू का बल्ला शांत रहा। यशस्वी 36 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन एक छोर पर शिमरन हेटमायर ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। फॉर्म से जूझ रहे रियान पराग ने भी उनका अच्छा साथ निभाया।

     

     

    18वें ओवर में आउट होने से पहले रियान पराग ने रबाडा को 2 छक्के मारे। 19वें ओवर में हेटमायर आउट हुए लेकिन उससे पहले 2 चौके मार चुके थे। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर ध्रुव जुरेल ने राजस्थान को जीत दिला दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP: कमलनाथ का बड़ा वादा- कांग्रेस की सरकार आने पर 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट तक आधा होगा बिल
    Next Article G20 Meet : चीन ने जम्मू कश्मीर को बताया विवादित क्षेत्र, G20 बैठक में हिस्सा लेने से किया इनकार

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.