Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुइयांडीह ऑक्सिजन कॉलोनी के मैदान की परियोजना की सच्चाई बताये टाटा कंपनी प्रबंधन, टाटा कंपनी स्वयं करें अपनी वकालत, अखबारी नेता बन बैठे हैं जुस्को के अघोषित प्रवक्ता: भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भुइयांडीह ऑक्सिजन कॉलोनी के मैदान की परियोजना की सच्चाई बताये टाटा कंपनी प्रबंधन, टाटा कंपनी स्वयं करें अपनी वकालत, अखबारी नेता बन बैठे हैं जुस्को के अघोषित प्रवक्ता: भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुइयांडीह ऑक्सिजन कॉलोनी के मैदान की परियोजना की सच्चाई बताये टाटा कंपनी प्रबंधन, टाटा कंपनी स्वयं करें अपनी वकालत, अखबारी नेता बन बैठे हैं जुस्को के अघोषित प्रवक्ता: भाजपा

    जमशेदपुर। भुइयांडीह लिट्टी चौक के समीप बीओसी कंपनी के ऑक्सिजन कॉलोनी मैदान की टाटा कंपनी के द्वारा घेराबंदी करने के मामले में भाजपा ने टाटा स्टील प्रबंधन से कई सवाल किये हैं। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि किसी भी सूरत में टाटा कंपनी प्रबंधन को उक्त स्थान पर दुर्गापूजा के लिए स्थान चिन्हित कर देना होगा। इसके साथ ही, टाटा कंपनी प्रबंधन इस मामले में सामने आकर परियोजना और उससे होने वाले लाभ को लेकर स्थिति स्पष्ट करे। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अखबारी नेता टाटा स्टील के अघोषित प्रवक्ता क्यों बने हुए हैं, इस मामले में जब जनभावना के अनुरूप पूजा स्थल के लिए स्थान चिन्हित करने की मांग बस्तीवासियों द्वारा किया जा रहा है, तो फिर अखबारी नेता द्वारा अनावश्यक बयानबाजी कर भ्रम की स्थिति क्यों उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में टाटा स्टील को सामने आकर परियोजना की वास्तविकता, परियोजना किस क्षेत्र के लिए हैं एवं इनसे जनता को होने वाले लाभ के बारे में बताना चाहिए जिससे कि उत्पन्न भ्रम की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि जहां तक जानकारी है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किसी जल स्रोत के समीप ही बनाया जाता है, ऐसे में परियोजना की वास्तविकता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उपरोक्त मैदान बीओसी कंपनी का है। जिसे ऑक्सिजन कॉलोनी के नाम से जाना जाता है। जिस स्थान पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अथवा अन्य परियोजना लाये जाने की बात सामने आ रही है, उस स्थान पर बीओसी कंपनी के कर्मचारियों के क्वार्टर हुआ करती थी। जिसे तोड़कर स्थान का समतलीकरण किया गया है। उक्त मैदान सदियों से खेल का मैदान रहा है, जहां स्थानीय निवासीगण द्वारा वर्षभर धार्मिक, सामाजिक एवं निजी पारिवारिक आयोजन निरंतर होता है। ऐसे में उक्त मैदान पर किसी परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है अथवा नही, ये भी स्पष्ट होनी चाहिये।

    महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भुइयांडीह क्षेत्र के नंदनगर, ब्राह्मण टोला, शांतिनगर, कान्हू भट्टा, बाबुडीह एवं लाल भट्टा के निवासी चाह रहे हैं कि टाटा स्टील परियोजना को लेकर जवाब दें। कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन इस मामले में अपनी वकालत स्वयं करें ना कि टाटा स्टील के अघोषित प्रवक्ता बन बैठे अखबारी नेता। उन्होंने कहा कि इस मामले में टाटा कंपनी प्रबंधन आंखमिचौली का खेल ना खेले और परियोजना की पूरी जानकारी जनता के समक्ष रखें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन के लैंड एंड मार्केटिंग विभाग द्वारा पूर्व के आश्वासन एवं जनभावना के अनुरूप उक्त मैदान, जो दुर्गापूजा मैदान है और जहां पूजा की बेदी बनी हुई है। उस स्थान का सौंदर्यीकरण कर जनता को सुपुर्द करना ही होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष जामताड़ा श्री निलाम्बर मंडल में प्रेस बयान जारी कर कहा मोर्चा की राज्यस्तरीय बैठक 21 मई को
    Next Article विधायक सरयू राय ने किया क्षेत्र का भ्रमण समस्याओं को जाना

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.