Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

    प्रमंडल स्तरीय बैठक में सचिव महोदय ने जल जीवन मिशन व एसबीएम ग्रामीण 2 के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश….

    पेयजल से जुड़ी समस्या के निदान हेतु कंट्रोल रूम बनाते हुए 72 घंटों में शिकायतों का करें समाधानः-पेयजल स्वच्छता सचिव…

     

    आज दिनांक-09 मई 2023 को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ० मनीष रंजन की अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में प्रमण्डलस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री अरवा राजकमल , निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव श्री पशुपति नाथ मिश्र, श्री राजीव रंजन, अभियंता प्रमुख श्री सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

    प्रमंडल स्तरीय इस बैठक में कोल्हान प्रमाण्डल के सभी जिले ( सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम) में आगामी गर्मी के मौसम में लोगो को पानी की समस्या से किस तरह से निजात दिलाने हेतु क्या रणनीति होनी चाहिए पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि बढ़ती गर्मी को देखते हुए कोल्हान क्षेत्र के किसी भी जिलों में पेयजल की समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान ग्राम स्तर पर प्लास्टिक कलेक्ट कर प्लास्टिक मुक्त गांव के निर्माण करने तथा जल संरक्षण के संबंध में विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी साझा की गईं।

    इसके अलावे बैठक के दौरान सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा बतलाया गया कि गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट काफी गहरा हो जाता है। ऐसे में पेयजल के संकट को दूर करने व लोगो को पर्याप्त जल मिल सके इस हेतु कंट्रोल रूम बनाने एवं डेडिकेटेड टीम को तैयार करने का निदेश सभी प्रमंडल के पीएचडी के सभी अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का एक नंबर हो जिसपर लोग संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही पेयजलापूर्ति से सबंधित कोई भी समस्या आये उसे 72 घंटे के अंदर निष्पादित कराए ताकि लोगो को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निजात दिलाई जा सके। आगे उन्होंने विभिन्न जिलों में किए जा रहे विभिन्न कार्यो की बिंदुबार समीक्षा करते हुए जिलों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही चल रहे सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

    *योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं पूर्ण- डॉ० मनीष रंजन….*

    प्रमंडल स्तरीय बैठक में पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल सचिव डॉ० मनीष रंजन द्वारा जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सभी छह जिलों में चल रहे विभिन्न योजनाओं के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं को ससमय साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं, ताकि राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभ दिया जा सके।

    बैठक में उपस्थित निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती नेहा अरोड़ा नें ओडीएफ प्लस लाभुकों को स्वं शौचालय मरम्मत करने हेतु प्रेरित करने की बात कही साथ ही जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी को ओडीएफ प्लस के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    *बैठक में उपरोक्त के अलावे* उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां श्री प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सरायकेला खरसावां श्री सुनील कुमार सिंह, सभी जिलों के कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविहिप नेता भोला लोहार के माताजी के अंतिम यात्रा में शामिल हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, कांधा देकर नम आंखों से दी विदाई
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.