Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “अब माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांगता दिखाई देता है
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    CM योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “अब माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांगता दिखाई देता है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुक्रवार को मेरठ मंडल के दौरे पर रहे। उन्होंने मेरठ जिमखाना मैदान में भाजपा के नगर निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि 11 मई को आपको नगर निकाय चुनाव में भागीदार बनना है। आपका एक वोट नई क्रांति को जन्म देने का है। यह क्रांति सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद की होगी। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को मेरठ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान अब उपद्रव की नहीं, उत्सवों की है। यह प्रदेश माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। ये हमें तय करना है कि हमारे शहरों में शोहदों का आतंक हो या हम इसे सेफ सिटी बनाएंगे। हम अपने युवाओं के हाथों में तमंचा देखना चाहते हैं या टैबलेट और स्मार्टफोन।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। रंगदारी ना फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती। माफिया-अपराधी हो गये अतीत, यूपी बना है सुरक्षा,-खुशहाली और रोजगार का प्रतीक। यूपी अब कर्फ्यू के लिए नहीं, कांवड़ यात्रा के लिए पहचाना जा रहा है।

     

     

     

    उन्होंने ने कहा कि 2017 से पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। माफिया सीना तान कर चलता था। लेकिन आज भाजपा सरकार ने व्यापारियों को मुख्यमंत्री कल्याण बोर्ड से 10 लाख का सुरक्षा कवच दिया है। अब माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांगता दिखाई देता है। यह नया यूपी है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से गाजियाबाद हापुड़ होते हुए मेरठ को जोड़ेगी। वहीं गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को हापुड़ से होते हुए प्रयागराज से जुड़ेगी, जिससे जहां पहले प्रयागराज पहुंचने में 12 से 16 घंटे लगते हैं इससे आप मात्र 6 घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यह नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है। इतना ही नहीं 12 लेने एक्सप्रेस वे हाईवे दिल्ली से मेरठ की दूरी को उसने सीमित कर दिया है, अब मात्र 45 मिनट की दूरी तय की जा सकती है। मेरठ में सपा-बसपा, लोकदल व कांग्रेस ने सोतीगंज की कालिख दी थी। जब आपकी अपनी सरकार आई तो सोतीगंज का कलंक समाप्त हुआ। आज मेरठ में शांति और सौहार्द है।

     

     

     

    सीएम ने कहा कि 2017 में भी मेरठ नगर निगम का भाजपा बोर्ड बना होता तो मेरठ भी नई आभा के साथ बढ़ रहा होता। हमने पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी, लेकिन पैसे का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। आज मेरठ व यूपी नई विकास के दौर से गुजर रहा है। यूपी की पहचान सुशासन, विकास की सकारात्मक सोच व राष्ट्रवाद के आधार पर बन रही है।

    उन्होंने कहा कि विकास के पथ पर नित नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए यूपी ने छलांग लगाई है। 2014 के पहले दुनिया की धारणा अलग थी। अब धारणा बदली है। सीएम ने कहा कि एक तरफ यहां का परंपरागत उद्यम खेल उत्पाद ओडीओपी के जरिए दुनिया में छा रहा है। लोगों को काम और मेरठ को पहचान मिल रही है। मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित होने जा रहा है।

     

     

    सीएम ने कहा कि आज शहरी क्षेत्र बेहतरीन सर्विलांस सिस्टम के तौर पर विकसित हो रहे हैं। हम इसे सेफ सिटी के साथ जोड़ रहे हैं, जहां व्यापारी भी सुरक्षित, बेटियां भी सुरक्षित और शहर भी सुरक्षित होगा। यूपी के लिए हमने एक ही लक्ष्य रखा है, जो पीएम का विजन है, वही यूपी का मिशन है। डबल इंजन की सरकार ने बुलेट ट्रेन की तरह परिणाम दिया है। अब आप ट्रिपल इंजन की ताकत को इसमें जोड़ने का काम करें। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में महापौर, चेयरमैन और पार्षद की ताकत को जोड़ने का कार्य करना है। जो पैसा दिल्ली और लखनऊ से आएगा, उसका सही उपयोग हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांके में दबंगों ने हड़प ली रैयतों की जमीन, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ पहल के सार्थक परिणाम आ रहे सामने, बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को आज लाया गया रांची

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.