Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुल गए, बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जमकर हो रही बर्फबारी
    Headlines धर्म राष्ट्रीय

    खुल गए, बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जमकर हो रही बर्फबारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देहरादून  :  उत्तराखंड में स्थित बाबा बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह 7:10 मिनट पर खुल गए. चार धाम यात्रा के चारों धामों के कपाट अब खुल चुके हैं. पहले यमोत्री-गंगोत्री फिर केदारनाथ और अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. बाबा बद्री के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु एक दिन पहले यानि बुधवार को ही धाम पहुंच गए. सभी भक्तों में बेहद उत्साह देखा गया और सभी बदरी विशाल के कपाट खुलने के साक्षी बनकर बेहद खुश नजर आए. वहीं पूरे मंदिर को लगभग 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है.

     

     

    कपाट खुलते ही सबसे पहले बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया. इसके साथ ही दक्षिण द्वार से कुबेर जी की डोली भी मंदिर परिसर में पहुंची. उधर दूसरी तरफ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कपाट खुलने का इन्तजार कर रहे थे. जैसे ही कपाट खुला श्रद्धालुओं का हुजूम दर्शन को उमड़ पड़ा. बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार भी बद्रीनाथ के कपाट खुलने के समय भगवान की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाम से की जाएगी. वहीं बद्रीनाथ में इस समय बर्फबारी और बारिश हो रही है. बावजूद इसके भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है.

     

     

    बता दें कि चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. 22 अप्रैल से यात्रा की शुरूआत हो गई थी. इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए थे, जिसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए, और आज भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट पूजा अर्चना और पूरे विधी विधान के साथ खोले गए . इस दौरान मंदिर को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया है. जो देखने में बेहद मनमोहक और खूबसूरत लग रहा है.

     

     

     

    बता दें कि 2022 में 19 दिंसबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हो गए थे और इसी के ही साथ चारधाम यात्रा भी खत्म हो गई थी. वहीं पिछले साल 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालुओं ने बाबा बद्री विशाल के दर्शन किए थे. हर साल चार धाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने से शुरू होती है और बाबा बद्री के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘जम्मू-कश्मीर-लद्दाख हमारा अभिन्न अंग था, है और रहेगा भी, यूएन में भारत ने पाक-चीन को दिया जवाब
    Next Article संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने परियोजना निदेशक को दिया ज्ञापन

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.