प्रदेश मीडिया प्रभारी का भाजपा से इस्तीफा
रांची संवाददाता
रांची :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपने पत्र में भाजपा संगठन के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ सिर्फ हिंदू मुसलमान का उन्माद पैदा कर देश में नफरत फैलाने और बहुसंख्यक अति पिछड़े, दलित, आदिवासियों, दबे कुचले वंचित शोषितों गुमराह कर उनका राजनीतिक इस्तेमाल किया जाता है।
मैं भारतीय जनता पार्टी के साथ पिछले 7 वर्षों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूती देता रहा।
किंतु पार्टी के आंतरिक तुष्टीकरण नीतियों से मैं खुद को असहज महसूस कर रहा था। उन्होंने अपना त्यागपत्र कि प्रतिलिपि विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास , भाजपा झारखण्ड के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्णवीर सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भी दिया है ।

