Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेरे लिए देवता तुल्य -:काले
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेरे लिए देवता तुल्य -:काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नमन द्वारा शहीदों का सम्मान नौजवानों के लिये मिशाल है : शंभूनाथ सिंह

    बाबू कुंवर सिंह के बलिदान को शत शत नमन , नमन के कार्य से क्रांतिकारियों के रूह को सुकून मिलता होगा – चंद्रगुप्त सिंह

    बाबू कुंवर सिंह जैसे देशभक्तों के बलिदान से आजादी प्राप्त हुई : राकेश्वर पांडेय

    देश के युवा कुंवर सिंह के बताए मार्ग पर चलें , नमन के कार्यक्रम में आकार गर्व की अनुभूति होती है – रामाश्रय प्रसाद

    राष्ट्र ऐसे वीरों का सदैव कृतज्ञ रहेगा- वरुण कुमार

    अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेरे लिए देवता तुल्य :काले

    नमन परिवार ने बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

    1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा साकची स्थित कार्यालय में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं शहर के गणमान्यो की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि शंभू सिंह ने कहा मां भारती की रक्षा के लिए कर्तव्य का पालन करते हुए बलिदान दिया। उन्होंने देशभक्ति में वे आदर्श स्थापित किये जिसके लिए सम्पूर्ण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। मातृभूमि के लिए उनका बलिदान आज भी देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार करता है।

    आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह ने कहा उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी, जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वें सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

    इंटक नेता व नमन के मुख्य संरक्षक राकेश्वर पांडेय ने कहा बाबू कुंवर सिंह भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने मातृभूमि की गुलाभी की बेड़ियों को तोड़ने में अपनी ओर से पूरा प्रयत्न किया। ऐसे ही कई देशभक्तों के बलिदानों के पश्चात् देश को आजादी प्राप्त हुआ।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि हमें अपनी आजादी की रक्षा इन महान विभूतियों के आदर्शों पर चलकर ही करना होगा। उन्होंने देश के नवनिर्माण का जो स्वप्न देखा था, उसे हम उनके बताए मार्ग पर चलकर साकार कर सकते है।

    पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व नमन के संरक्षक वरुण कुमार ने कहा जी बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे क्रांतिकारियों का देश सदा कृतज्ञ रहेगा ।

    मौके पर नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह निडर और बहादुर इंसान थे उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। मातृभूमि के लिए उनका त्याग और बलिदान अतुलनीय है। उनकी देशभक्ति, साहस और आत्म-बलिदान आज भी प्रेरणा बनकर हमारे हृदयों में विद्यमान हैं, इतिहास उन्हें कभी नहीं भुला सकता। मातृभूमि के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

    इस कार्यक्रम में वरिय समाजसेवी वाई.पी. सिंह, पार्षद कविता परमार, उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए, संचालन राजीव कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश मिश्रा के द्वारा किया गया।

    इस कार्यक्रम में जसवंत सिंह भोमा, बालविंदर सिंह , कश्मीर सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी, नरेंद्र सैनी, संतलाल पाठक, कैलाश झा, गोपी कांत, सरजू राम, राजपति देवी, प्रमिला शर्मा, लख्खी कौर, आरती मुखी, काकुली मुखर्जी, बिंदिया मुखी, रिंकू दुबे, डी स्वाति देवी, उषा देवी, के विजयालक्ष्मी, प्रीति श्रीवास्तव, चंदना रानी, सविता यादव, जमुना दास, रेखा देवी, पूनम राणा, शुक्ला हलधर, गीता मुखी, ममता मुखी, नीतू देवी एवं अन्य ने सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ का पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के सौ स्थानों पर होगा प्रसारण, पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के संग की बैठक
    Next Article ठाकुर गाँव मे हुए फायरिंग में टीएसपीसी ने ली जिम्मेदारी,भू-माफियाओ को दी चेतावनी

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.