Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मऋषि समाज, हजारीबाग ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ब्रह्मऋषि समाज, हजारीबाग ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *हजारीबाग*

    ब्रह्मऋषि समाज, हजारीबाग ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

    *सभी ने एकजुट होकर किया नमन, उनके जीवन से कर्तव्यनिष्ठा, धर्म और मानवता की सेवा का प्रेरणा लेते हुए अमल करने का लिया संकल्प*
    —–
    अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान (ब्रह्मऋषि समाज), हजारीबाग द्वारा हजारीबाग शहर के दिपुगढ़ा गोलंबर चौक के समीप ब्रह्मऋषि समाज के मुकेश कुमार के आवासीय परिसर में भगवान विष्णु के छठे अवतार
    भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। यहां बड़ी संख्या में जुटे ब्रह्मऋषि समाज के लोगों ने एक- एक करके भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर नमन किया। इससे पूर्व समाज के वरिष्ठ जनों ने फुल माला पहनाकर और दीया जलाकर पुजा-अर्चना कर भगवान परशुराम को याद किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और उनके जीवन से सभी ने सामूहिक रूप से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया ।

    मौके पर ब्रह्मऋषि समाज, हजारीबाग के संस्थापक अध्यक्ष सह आरएलजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार ने कहा की परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बली, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कंडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है जिन्हें कलयुग तक अमर माना जाता है। उन्होंने कहा की भगवान परशुराम के बचपन का नाम राम भी माना जाता है। कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा की भगवान परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण थे। भगवान परशुराम त्रेता युग और द्वापर युग से अमर हैं। त्रेता युग के दौरान रामायण में तथा द्वापर युग के दौरान महाभारत में इनकी अहम भूमिका रही है।

    मौके पर विशेषरुप से कटकमसांडी अंचल के अंचल अधिकारी अनिल कुमार सिंह, संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह,
    सचिव कन्हैया शर्मा, प्रवक्ता डॉ. आनंद शाही, सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, दिनेश्वर सिंह, अजय शर्मा, स्वर्ण समाज के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, विनोद सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मण तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, अर्जुन सिंह (अमीन), अभिमन्यु सिंह, बीएस ठाकुर, अजय शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्लैग रोड भालूबासा में स्ट्रीट लाइट चालू करने की मांग को लेकर भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने जुस्को महाप्रबंधक को लिखा पत्र, कहा – लाइट ना होने से हो रही अप्रिय घटना
    Next Article पीर साहब ने हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी धर्म के लोगों को ईद पर्व की दिए शुभकामनाएं

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.