Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, वरीय व विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, वरीय व विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, वरीय व विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद

    दक्षिण ईचड़ा पंचायत के मुखिया को शो-कॉज, अधिकारियों ने कहा- विकास कार्यों को धरातल पर उतारें या पैसा वापस करें

    मुसाबनी प्रखंड सभागार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, बीडीओ श्रीमती सीमा कुमारी, सीओ श्री राजीव कुमार तथा जिला स्तर व प्रखंड के अन्य विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं में अधतन प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ मुख्य रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े चापाकल व जलमीनार की मरम्मती पर विशेष बल दिया गया । वैसे सभी ग्राम पंचायत जहां चापाकल या जलमीनार खराब पड़े हैं उनकी सूची तत्काल प्रखंड कार्यालय में जमा कराने का निदेश दिया गया । 15 वें वित्त की राशि कम खर्च करने पर दक्षिणी ईचड़ा पंचायत के मुखिया को शो कॉज किया गया। 15वें वित्त आयोग की योजना के क्रियान्वयन में दक्षिणी ईचड़ा पंचायत का काफी खराब प्रदर्शन है। अधिकारियों द्वारा पंचायत में क्रियान्वित कुल 106 योजना के बारे में पूछा गया तो मुखिया ने बताने में असमर्थता जताई। सभी योजना के बारे में पता कर तीन दिनों के अन्दर अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया अन्यथा पैसा वापस करने का निर्देश दिया गया। दक्षिण ईचड़ा पंचायत में 15 वें वित्त आयोग में कुल 106 योजना में से 44 योजना में कार्य चल रहा है। प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत लंबित आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    *मनरेगा के सभी पुरानी योजनाओं को अप्रैल तक बंद करें*

    मनरेगा योजना की समीक्षा में पाया गया कि आधार सिडिंग में 99 प्रतिशत उपलब्धि है। कुईलीसुता पंचायत में 45 इनएक्टिव लाभुक पाये गए । जॉब कार्ड, केवाईसी नहीं होना समेत अन्य बिंदुओं पर पंचायतवार गहन समीक्षा की गई। मनरेगा की सभी पुरानी योजनाओं को माह अप्रैल में अनिवार्य रूप से बंद कराने का निर्देश दिया गया। योजनाओं के अभिलेख में फोटो एवं जमीन कागजात अद्यतन नहीं करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही पर शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया गया। उत्तरी ईचड़ा पंचायत में मनरेगा योजना में कार्य नहीं होने पर पंचायत सचिव एवं मुखिया से जबाव मांगा गया कि किस परिस्थिति में पंचायत में कार्य नहीं हो रहा है। कृषि पदाधिकारी ने पंपसेट वितरण के लिए प्रखंड के योग्य लाभुकों से आवेदन की मांग की। उन्होने बताया कि 80 फीसदी सब्सिडी पर पंपसेट सरकार द्वारा दिया जा रहा है, योग्य लाभुक जल्द से जल्द आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करायें। साथ ही अन्य सभी विभागीय योजनाओं में भी अधतन प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर रोकथाम हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज द्वारा लगातार समीक्षा कर अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु दिया जा रहा हैं निर्देश
    Next Article जामताड़ा के वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबिन्द्रनाथ महतो ने जामताड़ा साइडिंग रोड स्थित उनके आवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.