Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा : एनपीएस में सुधार के लिए बनेगी नई पद्धति, समिति गठित
    Breaking News Headlines

    केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा : एनपीएस में सुधार के लिए बनेगी नई पद्धति, समिति गठित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली  -:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में घोषणा की है कि केंद्र वित्त सचिव की अध्यक्षता में नेशनल पेंशन स्कीम का रिव्यू किया जाएगा, जिसके लिए एक कमेटी का गठन होगा. कमेटी पेंशन की समस्या का समाधान निकालेगी. उन्होंने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कई रिपोर्ट मिली हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम में सुधार की आवश्यकता है.

    उन्होंने पेंशन के इश्यू पर गौर करने के लिए वित्त सचिव के अंडर में एक कमेटी गठित करने का फैसला किया है. कमेटी पेंशन पर ऐसा अप्रोच सामने रखेगी कि जो राजकोषीय विवेक को बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा कर सके. इस अप्रोच को केंद्र और राज्य सरकार दोनों के लिए समान रूप से डिजाइन किया जाएगा.

     

     

     

    मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना 2003 में शुरू की गई थी और 1 जनवरी 2004 को लागू की गई थी. पुरानी पेंशन योजना के विपरीत, एनपीएस एक कंट्रीब्यूट्री सिस्टम पर बेस्ड है, जिस पर सरकार पेंशन राशि प्रदान करती है. वित्तीय रूप से स्थायी तरीके से वृद्धावस्था आय सुरक्षा प्रदान करने और छोटी बचत को निवेश में बदलने के लिए इसे इंट्रोड्यूस किया गया था.

     

     

     

    उल्लेखनीय है कि एनपीएस में बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता का दस प्रतिशत कर्मचारी के वेतन से अनिवार्य रूप से काटा जाता है और सरकार उतनी ही राशि पेंशन फंड में जोड़ती है. रिटायरमेंट के दौरान कर्मचारी को इस फंड का 60 प्रतिशत एकमुश्त दिया जाता है और बाकी बैलेंस 40 प्रतिशत अनिवार्य रूप से पेंशन के लिए एन्युटी के रूप में निवेश करना होता है. कई राज्यों के कर्मचारी एनपीएस में बदलाव की मांग कर रहे हैं. राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखंड सहित कुछ राज्य ओपीएस में वापस आ गए हैं. उसी के लिए विरोध वर्तमान में हरियाणा में हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के जमशेदपुर वर्क्स के अंदर स्थापित की गई 1.17एमडब्ल्यूपी की सौर ऊर्जा परियोजना
    Next Article रमजान का पहला जुम्मा मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.