बुथ सशक्तिकरण एवं महामहिम राष्ट्रपति अभिभाषण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।
संतोष कुमार , नाला।
नाला प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी नाला मंडल इकाई के द्वारा 10:00 बजे बूथ सशक्तिकरण एवं महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया ।
जिसमें सभी मंडल के पदाधिकारी एवं पंचायत संयोजक, सहसंयोजक, मोटरसाइकिल प्रभारी एवं युवा मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।इस बैठक का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मंडल के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया साथ ही पंचायत के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ता को इस विषय पर अहम दिशा निर्देश भी दिया गया।
इस दौरान वर्तमान की राज्य सरकार के नाकामी के बारे में भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु मंडल , भाजपा जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य , भाजपा जिला मंत्री रंजीत तिवारी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मंडल , काजल बाउरी सहित भाजपा के बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।