Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए श्री श्री सौरभ सिन्हा, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था ‘सीड्स’ के प्रतिनिधि रिंपल झा, डीसीपीओ डॉ चंचल कुमारी तथा अन्य मौजूद रहे। COTPA-2003 अधिनियम का कैसे जिले में प्रभावी रूप से क्रियावन्वयन किया जाये जिससे तंबाकू उत्पादों का प्रयोग नहीं करने को लेकर लोगों में जागरूकता आए इसपर विशेष रूप से चर्चा की गई । साथ ही त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के विभिन्न धाराओं में की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में उन्मुखीकरण किया गया ।

     

     

     

     

    तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के प्रतिनिधि ने राज्य सरकार एवं सीड्स के द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के सभी 24 जिलो में चलाए जा रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को तंबाकू संबंधित उत्पादों पर रोक लगाने हेतु उठाए जाने वाले कदमों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

     

     

     

     

    एसडीएम धालभूम ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है । इस अभियान को सफल बनाने में हमें मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं जिससे कि हम युवा व नशापान के आदि लोगों को इससे छुटकारा दिला सकें। उन्होने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कारर्वाई के साथ साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी तंबाकू का सेवन करने वालों को इसे छोड़ने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है । त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाए जाने के काफी अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। सभी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख समुदाय ने टेल्को गुरुद्वारा में नया साल मनाया , सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित
    Next Article स्वर्णरेखा नदी पर बालू खनन के कच्चे रास्ते पर हो रहे बालू उठाव पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के जारी वीडियो ने मचाया हड़कंप

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.