Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिख समुदाय ने टेल्को गुरुद्वारा में नया साल मनाया , सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सिख समुदाय ने टेल्को गुरुद्वारा में नया साल मनाया , सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिख समुदाय ने टेल्को गुरुद्वारा में नया साल मनाया
    सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित
    जमशेदपुर। धर्म प्रचार अकाली दल के तत्वावधान में टेल्को गुरुद्वारा साहिब में सिख समुदाय ने मंगलवार को नानकशाही संवत 555 वां नया साल मनाया। यहां टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी सहित कई लोगों ने गुरु दरबार में हाजिरी भरी और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक सुख, समृद्धि, शांति एवम सद्भावना की कामना की। यहां श्रद्धा के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया।

     

     

    सौंदर्यकृत एसी दरबार संगत को समर्पित

    इस मौके पर सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित किया गया तथा गुरु दरबार में हाजिरी देने पहुंचे प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन जी, एडमिनिस्ट्रेशन हेड विवेकानंद सिंह को संगत एवं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
    गुरुद्वारा कमेटी प्रधान एवं टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने इस अवसर पर संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा को श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए कहा कि उन्होंने सभी धर्म, पंथ, समाज को जमीन भवन आवंटित कर संस्कृति परंपरा, पहचान को पल्लवित पुष्पित होने के अवसर दिए और उसी की सुखद अनुभूति गुरुद्वारा साहिब का यह दरबार एवं गुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय दे रहे हैं। उनके अनुसार गुरु महाराज की कृपा एवं संगत के सहयोग से सारा काम पूरा हुआ है।

     

     

     

    देहु दरसु सुखदातिया मैं गल विचि लैहू मिलाई जीओ।।
    गुरु दरबार में कीर्तन दरबार की शुरुआत बीबा तवलीन कौर के शब्द गायन से हुई, तरनतारन की बीबी रविंदर कौर एवं अमृतसर के भाई मनदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया।
    पंथ प्रचारक भाई जसविंदर सिंह जी सहूर ने नए साल के आगमन तथा चैत्र महीने की कथा की वही कविसर सुरजीत सिंह के जत्थे ने छठे गुरु हरगोविंदजी के विवाह प्रसंग को कविताओं के माध्यम से रखा।
    इस मौके पर टेल्को टाउन विभाग के एडमिन हेड रजत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री हरदीप सिंह सैनी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव रविंद्र सिंह, रामकिशन सिंह, हरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह सैनी, जत्थेदार कुलदीप सिंह बुग्गे, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर सहित टाटा मोटर्स यूनियन के कई कमेटी मेंबर, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान, संगत ने हाजिरी भरी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कौशल कार्यालय द्वारा अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन ,150 छात्र – छात्राओं ने लिया भाग
    Next Article तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.