Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फादर ने दी युवक को धमकी: हिंदू धर्म में रहकर तुम बर्बाद हो जाओगे, ईसाई धर्म अपना लो
    Breaking News Headlines

    फादर ने दी युवक को धमकी: हिंदू धर्म में रहकर तुम बर्बाद हो जाओगे, ईसाई धर्म अपना लो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के गांवों में धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने उकसाने के साथ ही अब धमकी दी रही है. इंदौर के खुड़ैल इलाके में ऑनलाइन बिजनेस करने वाले युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मैं इंदौर के दूधिया का रहने वाला हूं. मेरे पिता कुछ दिन से डिप्रेशन में हैं. यह बात गांव में आने-जाने के दौरान क्रिस नार्मन बेबर्ता को पता चली. उसने पिता से संपर्क किया और उन्हें मुफ्त में इलाज कराने की बात कही. इसके बाद वे कुछ दिन तक घर में आकर प्रार्थना कराने लगा.

     

    इसके बाद 5 मार्च रविवार को वह घर आया. तब मेरी उनसे बात हुई. क्रिस नार्मन ने कहा कि तुम्हारे भगवान में कोई शक्ति नहीं है. तुम ईसाई धर्म अपना लो. उसने 2 लाख रुपए देने का लालच दिया और कहा कि पिता को गुजरात के बड़ौदा में अच्छे अस्पताल में उपचार करा देंगे. परिवार के बच्चों को फ्री शिक्षा देंगे. इसके साथ ही तुम्हारी भी अच्छी जगह नौकरी लगवा देंगे. मैंने इन सबसे मना कर दिया. मैंने कहा कि मैं अपने पिता का उपचार करा लूंगा. हिंदू धर्म से ईसाई धर्म नहीं अपना पाऊंगा.

     

    इसके बाद क्रिस नार्मन गुस्सा हो गया. उसने कहा कि जब तक तुम हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म नहीं अपनाओगे, तब तक तुम्हारे पिता तनाव में रहेंगे. पूरा परिवार तड़प-तड़प कर मर जाएगा. यदि ईसाई धर्म अपना लोगे तो पिता को गॉड ठीक कर देगा. तुम्हारे घर की स्थिति ठीक हो जाएगी. तुम गॉड की शरण में आ जाओ, नहीं तो हिंदू धर्म में रहकर तुम बर्बाद हो जाओगे. इसके बाद भी मैंने उसका प्रस्ताव नहीं माना. उससे मेरी बहस हो गई. मुझे आशंका है कि क्रिस नार्मन से मुझे खतरा है. वह मुझे या मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है.

     

    पीडि़त युवक ने अपने दोस्त को पूरी बात बताई. इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े प्रीतम गुर्जर व अन्य लोगों से संपर्क किया. सोमवार रात सभी खुडै़ल थाने पहुंचे. यहां फादर क्रिस नार्मन की शिकायत की. पुलिस ने इस मामले में पहले लिखित शिकायत ली. अफसरों को जानकारी देने के बाद माउंटबर्ग टाउनशिप बायपास तेजाजी नगर के रहने वाले क्रिस नार्मन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. दूधिया गांव के लोगों ने बताया कि क्रिस नार्मन के साथ कुछ महिलाएं भी रहती हैं. जो करीब 6 महीने से आसपास के इलाकों में आ-जा रही हैं. ईसाई धर्म की पुस्तकें बांटने के साथ घर में प्रार्थना सभा भी रख रहे हैं. वह लोगों को मंदिर के बदले चर्च जाने की सलाह भी दे रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार 5वें दिन उछाल, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
    Next Article कर्मचारियों का डीए बढ़ाने से सीएम ममता बनर्जी का इंकार, कहा- मेरा सिर काट दो फिर भी संभव नहीं

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.