Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजट सत्र के दौरान विपक्ष और अपने से गिरे दिखे मुख्यमंत्री, सुबह का आलम ऐसा हो फिर शाम का आलम क्या होगा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    बजट सत्र के दौरान विपक्ष और अपने से गिरे दिखे मुख्यमंत्री, सुबह का आलम ऐसा हो फिर शाम का आलम क्या होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बजट सत्र के दौरान विपक्ष और अपने से गिरे दिखे मुख्यमंत्री, सुबह का आलम ऐसा हो फिर शाम का आलम क्या होगा

    झारखंड में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सरकार को घेरने घेरने के लिए विपक्ष ने तगड़ी रणनीति बनाई है. लेकिन हालात जो दिख रहे हैं, उसमें विपक्षी दलों को कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है. यहां तो अपने ही बिजली गिरा रहे हैं

     

     

     

     

    स्थानीय नीति को लेकर अपनी ही सरकार का पोल हमेशा खोलने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम बजट सत्र के दूसरे दिन अनोखे अंदाज में विधानसभा परिसर पहुंचे. हरे परिधान में सजे लोबिन हेंब्रम के कंधे पर बांघी में सजा दो घड़ा सरकार के विरुद्ध उलगुलान का संदेश दे रहा था. इस दौरान मीडिया के सुर्खियों में बने लोबिन हेंब्रम ने सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा.

    विपक्ष ने कहा राज्य में उद्योग का स्वरूप बदल गया है. यहां ट्रांसफर पोस्टिंग की बोली लगती है. बिरेन्द्र राम कौन हैं. कहां से आई अरबों की संपत्ति. उसको किसका संरक्षण है. मीडिया से जानकारी मिली है कि उसने दो मंत्री का नाम लिया है. वह दोनों मंत्री कौन हैं. इस पर बन्ना गुप्ता ने विपक्ष से पूछा कि अडाणी के कौन हैं मोदी जी के. विरंची नारायण ने कहा कि पंकज मिश्रा कौन है. वह जेल में है. उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश और पूजा सिंघल पर अब तक FIR क्यों नहीं कराया सरकार ने. प्रेम प्रकाश के घर AK47 मिला लेकिन कार्रवाई हुई सिपाही पर.

    राज्यपाल के अभिभाषण के समर्थन में राम चंद्र सिंह के वक्तव्य के बाद सदन में उठा पूजा सिंघल और निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के करप्शन का मामला.

     

     

     

     

     

     

    भानु ने सरकार को घेरा

    उन्होंने कहा कि माननीय विधायक सिर्फ लिखी हुई बातें पढ़ रहे हैं. भानु प्रताप शाही ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कितने गरीबों को पेट्रोल सब्सिडी मिला… इसपर चुटकी लेते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि अदानी और अंबानी के लिए पेट्रोल का दाम किसने बढ़ाया

    विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार के सर्वजन पेंशन योजना की खूब तारीफ की.

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में अपने ही हेमंत सोरेन के लिए मुसीबत की वजह बनते जा रहे हैं. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने अपने जनप्रतिनिधि की हत्या के बाद आरोप लगा दिया कि कानून-व्यवस्था राज्य में बची नहीं है. 60-40 का खेल राज्य में चल रहा है.बजट सत्र के पहले दिन जिस तरीके से अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया वह अभी चर्चा में ही था कि दूसरे दिन लोबिन हेंब्रम ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोल दिया

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज है अंजाम अभी बाकी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमयुराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    Next Article कोल्हान रेंज के डीआईजी अजय लिंडा ने तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ कार्यालय में मासिक बैठक की. इस बैठक में चाईबासा सरायकेला एवं जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे.

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.