Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायली सैनिकों ने बोला वेस्ट बैंक पर धावा, हमले में 11 फिलिस्तीनी गए मारे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायली सैनिकों ने बोला वेस्ट बैंक पर धावा, हमले में 11 फिलिस्तीनी गए मारे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    इजराइली और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में अचानक से धावा बोल दिया. इस दौरान झड़प हो गई. इस झड़प में कम से कम 11 फिलिस्तीनी मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए. इसे वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में करीब एक साल में सबसे भीषण लड़ाई बताया जा रहा है. फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि मारे गए 11 लोगों में चार गनमैन, चार नागरिक, एक 14 साल का लड़का और एक 72

     

     

     

     

    वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है.इजराइली सेना ने कहा कि उसने तीन वांछित चरमपंथियों को गिरफ्तार करने के लिए शहर में प्रवेश किया और एक ठिकाने पर उनकी मौजूदगी का पता लगाया. वे तीनों वेस्ट बैंक में पिछली गोलीबारी की घटना में संदिग्ध थे. इजरायली सेना ने कहा कि उसने इमारत को घेर लिया और इन व्यक्तियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन इसके बजाय उन्होंने गोलीबारी की. जवाबी गोलीबारी में वे तीनों मारे गए.वहीं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 102 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत नाजुक है. फिलिस्तीनी चरमपंथी समूहों ने दावा किया कि मृतकों में शामिल तीन लोग उनके सदस्य हैं. गौरतलब है कि एक यहूदी उपासनागृह में एक घातक फलस्तीनी हमले के बाद पिछले महीने इसी तरह का

     

     

     

    एक अभियान चलाया गया था. पिछले महीने, उत्तरी वेस्ट बैंक में इसी तरह के एक धावे में इजराइली सैनिकों ने 10 चरमपंथियों को मार गिराया था. गाजा पट्टी में, सत्तारूढ़ हमास चरमपंथी समूह के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने धमकी देते हुए कहा कि गाजा में प्रतिरोध वेस्ट बैंक में हमारे लोगों के खिलाफ दुश्मन के अपराध बढऩे को व्यक्त करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक
    Next Article अज्ञात लोगों ने दो पैसेंजर टेंपो गाड़ी में लगाए आग

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.