Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि की तैयारी से पूर्व राज्य के दो जिलों में धारा 144 लागू, भाजपा ने कहा हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिरसे हुई उजागर, जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने कहा- सरकार के टूलकिट के रूप में कार्य कर रही देवघर प्रशासन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    महाशिवरात्रि की तैयारी से पूर्व राज्य के दो जिलों में धारा 144 लागू, भाजपा ने कहा हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिरसे हुई उजागर, जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने कहा- सरकार के टूलकिट के रूप में कार्य कर रही देवघर प्रशासन

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि की तैयारी से पूर्व राज्य के दो जिलों में धारा 144 लागू, भाजपा ने कहा हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिरसे हुई उजागर, जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने कहा- सरकार के टूलकिट के रूप में कार्य कर रही देवघर प्रशासन

    जमशेदपुर। भगवान शिव की अपार शक्ति और भक्ति के पर्व महाशिवरात्रि पर झारखंड के दो जिलों में धारा 144 लागू है। एक ओर जहां पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर पत्थरबाजी हुई। तो वहीं, दूसरी ओर देवघर जिले में प्रशासन ने भोलेनाथ की बारात का रास्ता बदल दिया और अन्य रास्तों पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। महाशिवरात्रि की तैयारी के अवसर पर इस तरह का भयपूर्ण माहौल बनाये जाने पर सूबे की मुख्य विरोधी दल भाजपा राज्य की हेमंत सरकार और प्रशासन के खिलाफ हमलावर है।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष यादव ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार में अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में लगातार हिन्दू आस्था पर चोट किया जा रहा है। पलामू जिले के पांकी में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और दुकान जलाए जाने पर गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार विशेष समुदाय के उपद्रवियों के संरक्षक के रूप में अपना दायित्व निभा रही है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में निरंतर हो रहे

     

    ऐसी घटनाओं पर सरकार द्वारा उपद्रवियों को मिले मौन समर्थन और कार्रवाई ना होने से ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। पलामू जिले के पांकी बाजार की घटना इसी को इंगित करता है। गुंजन यादव ने देवघर जिले में शिवबारात के रूट को बदलने और अन्य रास्तों पर धारा 144 लागू किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हेमंत सरकार की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि देवघर जिला प्रशासन सरकार के टूलकिट के रूप में काम कर रही है। बाबानगरी देवघर में सालों से महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकालने की प्रथा चली आ रही है। लेकिन धारा 144 लागू किये जाने पर यहां दूर-दूर से आने वाले लोग कैसे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देवघर जिला प्रशासन द्वारा शिव बारात की तैयारी में लगे भक्तों की भावनाओं के विपरीत आदेश निकालना

     

    हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति को ही उजागर करता है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिंदूविरोधी मानसिकता को त्यागें और संविधान का सम्मान करते हुए सभी धर्मों को बराबर आदर दें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड व्यवसाय संघ की ओर से पुरे झारखंड में अनिश्चित कालीन हड़ताल.…..
    Next Article लिथुआनियाई कलाकारों ने “वंदे मातरम्” गाकर श्रोताओं को अभिभूत किया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.