Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट PM मोदी योगी की उद्योगपतियों ने की तारीफ़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट PM मोदी योगी की उद्योगपतियों ने की तारीफ़

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट PM मोदी योगी की उद्योगपतियों ने की तारीफ़

    यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट PM मोदी योगी की उद्योगपतियों ने की तारीफ़ तो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-उत्तर प्रदेश के प्रति मेरा एक विशेष स्नेह है और यूपी के लोगों के प्रति मेरी एक विशेष जिम्मेदारी भी है। मैं आप सभी निवेशकों का यूपी में स्वागत करता हूं, यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं। लोग कहते थे कि यूपी का विकास मुश्किल है और कानून व्यवस्था नहीं सुधर सकती। यूपी घोटालों के लिए जाना जाता था और यूपी से किसी को कोई उम्मीद नहीं थी।

    एक समय पर यूपी बीमारू राज्य कहलाता था, हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी अपनी Good Governance के लिए पहचाना जा रहा है।बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है।

    मोदी ने कहा-आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं। आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा।

    देश के समाज की आकांक्षाएं सरकारों को धक्का दे रही हैं और यही आकांक्षाएं विकास कार्यों को गति दे रही हैं। आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।

    कुमार मंगलम बिड़ला, अध्यक्ष , आदित्य बिड़ला समूह ने कहा- भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। एक वैश्विक समूह के रूप में, हम 36 देशों में काम करते हैं, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत आज उन सभी में सबसे अलग है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा-Jio 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा। इस साल के बजट ने भारत के एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की नींव रखी है। यह पूंजीगत व्यय के मामले में देश के विकास की नींव के निर्माण के लिए अपने उच्चतम संसाधन आवंटन के लिए खड़ा है। भारत बहुत मजबूत विकास पथ पर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैं यहां पीएम के तौर पर नहीं, परिवार के सदस्य के रूप में आया हूं’, बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.