Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीलामी के लिए 409 खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित
    Breaking News Headlines

    नीलामी के लिए 409 खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। यह टूर्नामेंट मुंबई के दो स्टेडियम- ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल में खेला जाएगा। इन दोनों स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 10 से 26 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद महिला आईपीएल की शुरुआत होगी।

     

    वहीं, 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। कुल 1525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 विदेशी में से आठ खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। इस साल विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें खेलती दिखेंगी। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शामिल हैं।

     

    409 खिलाड़ियों में से कुल कैप्ड खिलाड़ी 202 हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 199 है और आठ सहयोगी देशों से हैं। कैप्ड की श्रेणी में वे खिलाड़ी आते हैं जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच खेल चुके होते हैं। वहीं, अपने देश के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड कहते हैं। पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यानी नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। इसका मतलब है कि एक स्क्वॉड में अधिकतम 16 खिलाड़ी ही हो सकेंगी। पुरुषों में एक टीम में अधिकतम खिलाड़ियों की संख्या 25 है।

     

    खिलाड़ियों का उच्चतम बेस प्राइस 50 लाख रुपये का है, जिसमें 24 खिलाड़ियों को रखा गया है। इनमें टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और भारत की अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा शामिल हैं। वहीं, एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिएंड्रा डॉटिन जैसे 13 स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने खुद को 50 लाख रुपये के उच्चतम ब्रैकेट में रखा है। ऑक्शन लिस्ट में 30 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये का है। इनके अलावा 10 लाख और 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं। एक टीम के पर्स में अधिकतम 12 करोड़ रुपये होंगे।

    बीसीसीआई को इस लीग की पांच टीमों को बेचने से 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि मीडिया अधिकार बेचने से 951 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। इसी के साथ महिला प्रीमियर लीग आईपीएल के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी टी-20 लीग बनी है। आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियों मुंबई इंडियंस, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में भी टीमें खरीदी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाइली जेनर ने घर की छत पर खड़े होकर दिए कातिलाना पोज, ग्रीन स्कर्ट में आईं नजर
    Next Article गौतम अडानी ने फिर लगाई छलांग, टॉप 20 अमीरों की सूची में हुई वापसी, 17वें स्थान पर पहुंचे

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.