Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज
    Business Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ. लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर यूपी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है. लखनऊ पुलिस ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों के नाम महेंद्र प्रताप यादव, देवेंद्र यादव, यशपाल सिंह लोधी, एसएस यादव, सुजीत, नरेश सिंह, सलीम और संतोष वर्मा हैं.

     

     

    गौरतलब है कि बीते रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा सड़कों पर उतर आया था. ओबीसी महासभा ने पीजीआई के वृंदावन योजना में रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर इस विवाद को और हवा दे दी थी. ओबीसी महासभा के इस कदम को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली थी.

     

     

     

    वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर लिखा था कि अखिलेश से मिलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों द्वारा श्री रामचरितमानस को लखनऊ के वृंदावन योजना में जलाए जाने की खबर हृदय विदारक है. हमें विश्वास है कि यूपी पुलिस हिंदूद्रोहियों को सबक सिखाएगी.

    वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा, जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती, उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा.

     

     

     

     

    अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा कि रामचरितमानस में जो भी आपत्तिजनक टिप्पणियां नारी सशक्तिकरण के खिलाफ, शूद्रों या फिर दलित समाज पर और ओबीसी के खिलाफ हैं, इन्हें रामचरितमानस से निकलावना चाहते हैं. तभी ये विरोध प्रदर्शन शांत होगा, नहीं तो ये प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा.

    वहीं रामचरितमानस जलाए जाने को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर करने का काम कभी सफल नहीं होगा. रामचरितमानस जलाना दुखद है. रामचरितमानस पर यह पहली बार हमला नहीं हो रहा है. इससे पहले भी यह लोग इस तरह की हरकत कर चुके हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के ऐतिहासिक “नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो यात्रा” को आत्मसात करते हुए नए भारत का निर्माण करने का संकल्प दोहराया
    Next Article जमशेदपुर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन

    Related Posts

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.