Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुंदर की फिफ्टी बेकार, भारत को हरा न्यूजीलैंड ने बनाई 1-0 की बढ़त
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    सुंदर की फिफ्टी बेकार, भारत को हरा न्यूजीलैंड ने बनाई 1-0 की बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 6 विकेट 176 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई. 21 रन से मुकाबला जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

     

     

    लक्ष्य की पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. लोकल हीरो ईशान किशन महज 4 रन तो वनडे सीरीज में धमाल मचाने वाले शुभमन गिल सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने. राहुल त्रिपाठी भी कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे. तीन लगातार झटकों के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और उप कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. दोनों ने विकेट बचाने के साथ ही रन गति को भी आगे बढ़ाया लेकिन सेट होने के बाद दोनों आउट हो गए. सूर्या 47 तो हार्दिक 21 बनाकर विकेट गंवा बैठे. टीम इंडिया का स्कोर 3.1 ओवरों में सिर्फ 15 रन था और तीन विकेट गिर चुके थे. फिर क्रीज पर कप्तान हार्दिक पंड्या और हाल ही में ICC टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले सूर्यकुमार यादव थे. सामने से न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर एकदम किफायती गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने सूर्या के सामने मेडन ओवर तक निकाल दिया.

     

     

     

    13वें ओवर तक भारत का स्कोर 89 रन पर 5 विकेट हो गया. दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर से आखिरी उम्मीदें थीं. हुड्डा तो जल्दी चलते बने लेकिन सुंदर ने आखिर तक कोशिश जारी रखी और अपना पहला अर्धशतक जमाया. हालांकि, दूसरी ओर से विकेट गिरते रहे और उनकी कोशिश भी नाकाम रही. उन्होंने 25 गेंद पर 5 चौके और 3 छ्क्के जमाते हुए पचास रन पूरे किए. आखिरी ओवर में वो लोकी फुर्ग्युसन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए.

     

     

     

    भारत के खिलाफ पहले टी20 में न्यूजीलैंड की तरफ से दो अर्धशतक देखने को मिले. विकेटकीपर डेवोन कॉनवे ने 35 गेंद पर 7 चौके और 1 छ्कके की मदद से 52 रन बनाए. इसके बाद निचले क्रम में आकर डैरेल मिचेल ने हाथ खोले और 30 गेंद पर 3 चौके और 5 छ्कके जड़ते हुए 59 रन बना डाले. आखिर में खेली गई इस तूफानी पारी ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट पर 176 रन पर पहुंचाया.  भारतीय गेंदबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे फिन ऐलन ने आते ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी. ऐलन ने शुरुआती 4 ओवरों में हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह पर बाउंड्रियों की बरसात कर दी. हालांकि पांचवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने फिन ऐलन और मार्क चैपमैन को पवेलियन भेज दिया. चैपमैने को तो सुंदर ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन डाइव के साथ कैच लपककर वापस भेजा.

     

     

     

    इसका असर भी न्यूजीलैंड पर नहीं पड़ा और डेवन कॉनवे ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए एक बेहतरीन अर्धशतक जमाया और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. हालांकि, दूसरी ओर से ग्लेन फिलिप्स खास असर नहीं डाल सके. वहीं फिलिप्स के आउट होने के बाद आए डैरिल मिचेल ने गिरते हुुए विकेटों के बीच अंधाधुंध अर्धशतक जमाकर टीम को 176 रन तक पहुंचाया, जिसमें 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ लगातार 3 छक्के और एक चौके समेत 27 रन बटोरे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में बड़ा हादसा: आसमान में टकराए वायुसेना के दो लड़ाकू विमान, राहत एवं बचाव कार्य शुरू
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने दोमुहानी नदी घाट का किया निरीक्षण

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.