Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्मयोगी की तरह काम करें सरकारी कर्मचारी : शेखावत
    Headlines

    कर्मयोगी की तरह काम करें सरकारी कर्मचारी : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को कर्मयोगी की तरह काम करना चाहिए। उन्हें राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर काम करना चाहिए, ताकि वे भी देश की उन्नति में स्वयं को भागीदार मानते हुए गर्व कर सके।
    शेखावत शुक्रवार को केन्द्र सरकार की ओर से आयोजित रोजगार मेले की कड़ी में तीसरे चरण के मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में आने के बाद सामान्यतया युवक यह सोच बैठते हैं कि उनका प्रमोशन टाइम पर अपने आप होगा। इससे काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कम होती है। इसे समाप्त करने के लिए जरूरी है कि सरकारी कर्मचारी कर्मयोगियों की तरह काम करें। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद के एक वाक्य को सबसे ज्यादा उद्धृत करते हैं कि योगी की तरह काम करो और जगत कल्याण के लिए काम करो। इसलिए सरकारी कर्मचारियों में यह भाव सदैव बना रहना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि आज देश आजादी के अमृत काल से गुजर रहा है। इस समय नौकरी प्राप्त कर रहे युवा सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें देश के लिए बलिदान के बजाय योगदान देने का अवसर मिल रहा है। इसलिए राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करें।

    मोदी सरकार ने शुरू की काम की नई परिपाटी
    शेखावत ने कहा कि देश के आजादी के बाद से सरकारों ने संसाधनों के अभाव में काम किया।इसलिए सरकारी कर्मचारियों की भी वैसे ही काम करने की आदत हो गई थी, लेकिन अब मोदी सरकार ने प्रचुरता के साथ काम करने की नई पद्धति प्रारंभ की है। इसके चलते जिस तरह से परिदृश्य बदला है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ आशा की दृष्टि से देख रहा है। इस सब के पीछे पीएम मोदी की प्रबल इच्छा शक्ति और दृढसंकल्प है कि मुझे नया शक्तिशाली व सम्पन्न देश बनाना है। भारत सरकार सुनियोजित रूप से विभिन्न संस्थानों में सहजता और सुगमता के साथ निरंतर रोजगार मुहैया करवा रही है।

    राजस्थान की धरती पर नौकरियों को अभिशाप लगा
    केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार के भर्ती तंत्र पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यहां की धरती पर नौकरियों को अभिशाप लग गया है। पिछले चार साल के कालखंड में 18 प्रतियोगी परीक्षाएं हुई और सभी के पेपर लीक हुए। युवक अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करता है। उसके साथ उसके परिवार जन भी पुरूषार्थ करते हैं, लेकिन जब नकल होने और पेपर आउट होने जैसी परिस्थितियां बनती है तो निराशा का भाव और आक्रोश दोनों ही उत्पन्न होता है, लेकिन इस सब के विपरीत भारत सरकार ने सरकार और गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार के अवसर सृजित किए।

    मुद्रा लोन ने युवाओं की दिशा बदली

    शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया और मुद्रा लोन योजना की शुरूआत की। इसका लाभ लाखों युवाओं ने उठाया। मुद्रा लोन ने युवकों के जीवन में नई रोशनी का काम किया। उनके जीवन की दिशा बदली। महिला सशक्तीकरण पर काम किया। अब स्टार्टअप्स तेज गति से बढ़ रहे हैं। तीन लाख करोड़ का निवेश एक साल में स्टार्टअप में हुआ। स्टार्टअप की संख्या अस्सी हजार को पार कर गई। ऐसे में दूसरे रोजगार के दूसरे अवसर भी खुले हैं। ड्रोन तकनीक, हाइड्रोजन और सेमी कंडक्टर आदि पर काम हो रहा है। इनमें रोजगार के नए रोजगार के अवसर सृजन हो रहा है।
    कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, विधायक निर्मल कुमावत और अशोक लाहोटी आदि भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा 668वां नेत्र शिविर टाटा पिगमेन्टस लि. के संयोजन में संपन्न
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.