Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जी-20 अध्यक्षता: भारतीय पर्यटन क्षेत्र, जीडीपी में 56 बिलियन डॉलर का योगदान देगा और 140 मिलियन नौकरियों का सृजन करेगा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय कारोबार राष्ट्रीय

    जी-20 अध्यक्षता: भारतीय पर्यटन क्षेत्र, जीडीपी में 56 बिलियन डॉलर का योगदान देगा और 140 मिलियन नौकरियों का सृजन करेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जी-20 अध्यक्षता: भारतीय पर्यटन क्षेत्र, जीडीपी में 56 बिलियन डॉलर का योगदान देगा और 140 मिलियन नौकरियों का सृजन करेगा

     

    भारत की जी20 अध्यक्षता के तत्वावधान में, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 10-12 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें सभी जी20 सदस्य देशों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीआईआई इस आयोजन का उद्योग भागीदार है।

    शिखर सम्मेलन से पहले सेंट रेजिस होटल, मुंबई में आयोजित एक रोड शो में, पश्चिमी क्षेत्र के पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे जी20 2023, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का मुख्य क्षेत्र होगा, जो सालभर के नेतृत्व के दौरान देश को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेगा। विभिन्न वाणिज्य दूतावासों द्वारा वैश्विक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किये गए।

    श्री प्रशांत रंजन, निदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि भारत वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन में पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे थीम पार्क, साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) और कल्याण पर्यटन (वेलनेस टूरिज्म) आदि में निवेश और व्यापार के अवसरों का प्रदर्शन करेगा। भारत सरकार ने समावेशी विकास के माध्यम से 2030 तक पर्यटन में लगभग 140 मिलियन नौकरियां सृजित करते हुए 56 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और सरकार विशेष रूप से क्रूज पर्यटन, पारितंत्र पर्यटन और साहसिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत सरकार विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से अवसंरचना में निवेश कर रही है और पर्यटन तथा आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। सरकार अब स्वदेश दर्शन 2.0 नाम की एक योजना शुरू कर रही है, जो पर्यटन गंतव्यों के सतत और जिम्मेदार विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी।

     

    गोवा, मध्य प्रदेश तथा दमन और दीव के राज्य अधिकारियों ने अपने संबंधित पर्यटन/उद्योग विभाग द्वारा कारोबार में आसानी और इस क्षेत्र के वित्तीय तथा गैर-वित्तीय प्रोत्साहनों से जुड़ी नीतिगत पहलों की प्रस्तुति दी। उन्होंने निवेश की सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत कीं और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के एक माध्यम के रूप में पर्यटन क्षेत्र की क्षमता का उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। आगामी शिखर सम्मेलन की संभावनाओं के संबंध में, इस रोड शो ने छोटे और मध्यम संचालकों में महत्वपूर्ण रुचि पैदा की

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले के तीसरे चरण में 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपे गए
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.