Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    *∆ कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए संबंधित पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जामताड़ा कुपोषण मुक्त हो सके*

    *∆ मूलभूत सुविधाओं से विहिन आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का मिला निर्देश*

    आज दिनांक 20.01.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

    बैठक में पोषण संबंधित जिले अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों यथा रूटीन टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मिशन परिवार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, चाइल्ड न्यूट्रीशन, सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन, आंगनवाड़ी एनरोलमेंट, मैटरनल न्यूट्रीशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनवाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की बारी बारी से समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि सही पोषण नही मिलने के कारण बच्चों में बाल मृत्यु, महिलाओं में एनीमिया, बच्चों में सुखा रोग, अल्प वजन, बौनेपन जैसे समस्या से अधिक ग्रसित हैं खास कर के ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या और अधिक गंभीर है। सरकार द्वारा कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसलिए यह आवश्यक है की जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी पोषण स्तर में सुधार हेतु एवं कुपोषण मुक्त जामताड़ा बनाने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी सक्रियता को दिखाएं। इसके लिए लोगों के बीच आवश्यक प्रचार प्रसार के साथ पोषण मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से बच्चों एवं महिलाओं के पोषण विकास को लेकर किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को सही समय पर सभी जरूरी टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें साथ विटामिन ए सहित अन्य जरूरी डोज समय पर दें ताकि उनका प्रॉपर विकास हो सके एवं वे कुपोषण का शिकार न बनें।

    वहीं समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से आंगनवाड़ी केंद्रों बच्चों के नामांकन के साथ प्रतिदिन उनकी उपस्थिति सहित मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में मूल भूत सुविधाएं पेयजल, विद्युत ,शौचालय आदि सुविधाविहीन आंगनवाड़ी के केंद्रों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य क्रियान्वित योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, महिला पर्यवेक्षिका, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (ऑनलाइन जुड़े) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2023 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Next Article समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला संक्रमण के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों का आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.