झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया। खूंटी की कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग, लातेहार में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा
विभाग, रामगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजुर को ग्रामीण विकास विभाग, कामदारा के बीडीओ अमृता प्रियंका एक्का को स्थानांतरित करते हुए जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, दुमका के कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजुर को रामगढ़ मे पदस्थापित किया गया है।
वहीं गोड्डा की कार्यपालक दंडाधिकारी कोमल कुमारी को स्थानांतरित करते हुए खूंटी, जामताड़ा की कार्यपालक पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी को पलामू, मेदिनीनगर के कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद राम को लोहरदगा भेजा गया। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है।