Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 लाख JioPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुई आरोग्य सेतु एप्प
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    50 लाख JioPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुई आरोग्य सेतु एप्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिनिस्ट्री ऑफ टेक्नॉलजी ने 50 लाख JioPhone यूजर्स के लिए अपनी ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग आरोग्य सेतु एप्प को लॉन्च कर दिया है. इसे जल्द ही आपके जियोफोन पर उपलब्ध कर दिया जाएगा. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को ट्रैक करने के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु मोबाइल एप्प को पहले एंड्रॉयड और iOS प्लैटफोर्म्स पर उपलब्ध किया था. इस एप्प ने डाउनलोडिंग के मामले में अब तक 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.इससे पहले आरोग्य सेतु एप्प को पिछले महीने के अंत तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया था. इसी के साथ ही अब यह एप्प दुनिया की सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली एप्प की सूची में शामिल हो गई है.यह एक कोरोना वायरस ट्रैकिंग एप्प है जिसमें लोकेशन डाटा और ब्लूटुथ के जरिए यूजर को यह बताया जाता है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में 6 फीट के दायरे में आया है या नहीं. यह जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए ये एप्प कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों के डाटाबेस को चेक करती है.कोरोना वायरस टेस्ट अगर किसी व्यक्ति का पॉजिटिव आया है और आप उसके संपर्क में आए हैं तो यह आपके डाटा को सरकार के साथ शेयर करती है, ताकि संक्रमित व्यक्ति का जल्द-से-जल्द इलाज शुरू हो सके.इस एप्प में यूजर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है और इसीलिए डाटा को किसी थर्ड पार्टी एप्प के साथ शेयर नहीं किया गया है. Aarogya Setu एप्प में और भी कई फीचर्स दिए गए है. इस एप्प में चैटबॉट की मदद से आप कोरोना वायरस के लक्षण को पहचान सकते हैं. इसके अलावा यह एप्प हेल्थ मिनिस्ट्री के अपडेट्स और भारत के हर राज्यों के कोरोना वायरस हेल्प लाइन नंबर की लिस्ट भी शो करती है, जिससे आपको काफी सुविधा रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरुकेगा पाकिस्तान जा रहा पानी, जम्मू-कश्मीर के ड्रीम प्रोजेक्ट की डीपीआर मंजूर
    Next Article देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 30153 लोग हुये ठीक, अब 55787 मामले एक्टिव

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.