5 मोतियाबिंद रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर घर पहुंचा दिया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों का आयुष्मान से फेको सर्जरी किया जा रहा है ।

10जुलाई बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।

