खेलने के दौरान गिरने से स्कूल में 4 वर्षीय बच्चे की मौत
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची: राजधानी के मांडर थाना के बुढ़ा खुखरा गांव स्थित नीजि स्कूल में खेल पाली के दौरान गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मां व परिजन स्कूल पहुंचे। वहीं मांडर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अर्पण कुमार पहले से बीमार था। बच्चे का रिम्स में भी इलाज हुआ था। मांडर के बुढ़ा खुखरा गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में खेलने के दौरान गिरने से अर्पण कुमार की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां स्कूल पहुंचे। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

