Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की चार लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड की चार लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड की चार लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान

    रांची:  झारखंड की चार लोकसभा सीट पर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 27 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। पूर्वी राज्य में यह पहले चरण का चुनाव है।

     

     

    माओवाद प्रभावित सिंहभूम सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 26.16 प्रतिशत, खूंटी पर 29.14 प्रतिशत, लोहरदगा पर 27.77 प्रतिशत और पलामू सीट पर 26.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

    केंद्रीय मंत्री एवं खूंटी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें ‘‘पूरा विश्वास है कि देश की जनता भाजपा को चुनेगी और नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएगी।’’

    मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ खूंटी सीट के अंतर्गत खरसावां के खेलारीसाई स्थित बूथ संख्या-172 पर मतदान किया। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया और दावा किया कि इस बार वह 50,000 से अधिक मतों के अंतर से जीतने जा रहे हैं।

     

     

    सिंहभूम लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी जोबा मांझी और लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

    अधिकारियों ने बताया कि चारों लोकसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उन्होंने बताया कि 32.07 लाख महिला और 42 ट्रांसजेंडर समेत 64.37 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार के लिए पात्र हैं।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें लोहरदगा में सबसे अधिक 15 उम्मीदवार हैं। इसके बाद सिंहभूम में 14, पलामू में नौ, और खूंटी में सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने बताया कि पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 15,000 4डी कैमरे लगाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि 7,595 बूथों पर कुल 30,380 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

    पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप चौधरी ने बताया, ‘‘माओवाद प्रभावित सिंहभूम के दूरदराज के इलाकों में मतदान दलों और साजो सामान को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया।’’

    सिंहभूम देश के सबसे अधिक माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गीता कोरा का मुकाबला विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के उम्मीदवार जोबा मांझी से है।

    खूंटी में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की सीधी टक्कर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से है। भाजपा नेता ने 2019 में इस सीट पर मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।

     

     

     

    लोहरदगा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां बिशुनपुर से झामुमो के विधायक चमरा लिंडा, भाजपा के समीर उरांव और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सुखदेव भगत को चुनौती देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सीट-बंटवारे को लेकर बनी सहमति के तहत यह सीट कांग्रेस को मिली।

    पलामू में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ममता भुइयां और भाजपा के निवतर्मान सांसद विष्णु दयाल राम के बीच सीधा मुकाबला है।

    वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 11 सीट और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी को एक सीट मिली थी, जबकि कांग्रेस और झामुमो ने एक-एक सीट जीती थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी: सोनिया
    Next Article भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने विभिन्न बस्तियों में चलाया जनसंपर्क अभियान, कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लोगों से की विद्युत वरण महतो को वोट देने की अपील

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.