Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 27 का धरना एक चेतावनी, मानगो नगर निगम में मनमानी नहीं चलेगीःसरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    27 का धरना एक चेतावनी, मानगो नगर निगम में मनमानी नहीं चलेगीःसरयू राय

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    27 का धरना एक चेतावनी, मानगो नगर निगम में मनमानी नहीं चलेगीःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोले सरयू
    -जूनियर के नीचे काम कर रहा है सीनियर
    -जो नाले बने ही 10 साल पहले, उनकी सफाई 20 साल से कैसे रुकी हो सकती है?
    -नगर निगम के कार्यों को दो भागों में बांटा जाना चाहिए-जनसुविधा और विकास

    मेयर का ध्यान निगम के पैसों पर रहेगा तो योजनाओं का काम सही तरीके से कैसे होगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम नियम कानून के हिसाब से नहीं चल रहा है, इसलिए 27 जुलाई को धरना का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानगो नगर निगम में मनमानी से काम नहीं होने दिया जाएगा। 27 जुलाई का धरना का कार्यक्रम एक चेतावनी है कि मानगो नगर निगम को चलाने वाले मनमानी से बाज आएं।
    अपने बिष्टुपुर स्थित निवास पर धरना के आयोजन से संबधित बैठक में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम में पूर्व मंत्री ने एक सीनियर अफसर को अपर नगर आयुक्त के पद पर आरुढ़ करा दिया है जो पहले से काम कर रहे अपर नगर आयुक्त के वरिष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चल जाता है कि उनकी नीयत कैसी है। सीनियर भला जूनियर के नीचे कैसे काम कर सकता है? वह तो प्रोटेस्ट करता कि सीनियर होते हुए वह जूनियर के नीचे कैसे काम करेगा? इससे यह भी पता चलता है कि ये लोग नगर निगम को कैसे चलाना चाहते हैं।

    सरयू राय ने कहा कि 10 साल पहले डिमना रोड चौड़ीकरण के उपरांत उनके कहने पर टाटा स्टील ने सड़क के दोनों तरफ नाले बनाए थे। अब मेयर ने उन नालों की सफाई करवाई और दावा किया जा रहा है कि इन नालों की सफाई बीते 20 सालों से हुई ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि जो नाले महज 10 साल पहले बने ही हैं, उनकी सफाई 20 साल पहले होती कैसे?

    सरयू राय ने कहा कि इन लोगों का ध्यान सिर्फ ठेकेदारों पर है। इनको लगता है कि स्कीम पास होगा, पैसे आएंगे तो ये अपने पसंद के ठेकेदार बहाल करवा देंगे। हमारा कहना है कि आप टेंडर देने से किसी को रोक नहीं सकते क्योंकि टेंडर ऑनलाइन होते हैं। टेंडर को नियमानुसार ही फाइनल किया जाएगा। ये चाहते हैं कि ठेकेदार इनके रहें, सभी अफसर भी उनके ही हाथ में रहें लेकिन ये भूल रहे हैं कि कोई भी गलत काम होगा तो विधानसभा में इनके खिलाफ प्रीविलेज का मोशन लाया जाएगा। ये जिस रफ्तार से चल रहे हैं, उसमें इन्हें लगता है कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता। इन्हें हम लोग रोकेंगे। इसीलिए 27 जुलाई को धरना का आयोजन किया जा रहा है। धरना भी इनके ही ऑफिस के सामने दे रहे हैं। ये एक चेतावनी है कि गलत करोगे तो बचेंगे नहीं।

    *बॉक्स 1* रंगीन
    27 जुलाई को मानगो नगर निगम के सामने, गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से धरना का आयोजन किया जा रहा है। बरसात को देखते हुए धरनास्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि इस धरना में हजारों लोग शामिल होंगे। इसके लिए जन सुविधा समिति और जनता दल (यूनाइटेड) के लोग लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

    मुद्दे बॉक्स 2 रंगीन
    यह धरना मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास योजनाओं, बदहाल जल निकासी व्यवस्था पेयजल संकट, सड़कों और नालियों की खराब स्थिति तथा विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

    ********

    बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अजय कुमार, पप्पू सिंह, अमृता मिश्रा, कुलविंदर सिंह पन्नू, संजय ठाकुर, तारक मुखर्जी, चुन्नू भूमिज, मुश्ताक अहमद, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, मृत्युंजय शर्मा, उषा यादव, संजीव सिंह, अशोक सिंह, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, विकास साहनी, पिंटू सिंह, टुनटुन सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, दीपक गौड़, अर्जुन यादव, विनय सिंह, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, ममता सिंह, शिरीन अख्तर, वीरू सिंह, भवानी सिंह, सुशीला सिंह, पुतुल सिंह, दुर्गा राव, बबलू कुमार, संजय सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष
    Next Article जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में उतरे वकील, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.